फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party RLD leaders went underground after FIR registered in Agra

आगरा: अफसरों की गाड़ियां चेक करने वाले सपा-रालोद नेता हुए भूमिगत, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Sun, 13 Mar 2022 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 10:21 AM IST
सार

आगरा में मतगणना से पहले मंडी समिति में हंगामा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने रालोद जिलाध्यक्ष सहित 25 नामजद और 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 10 और आरोपियों को चिन्हित किया है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party RLD leaders went underground after FIR registered in Agra
मतगणना से पहले हुआ था हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मतगणना से पहले मंडी समिति में हंगामा और अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी सपा और रालोद नेता भूमिगत हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दस और आरोपियों को चिह्नित किया गया है। इनके भी नाम मुकदमे में बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन


दस मार्च को मतगणना थी। नौ मार्च को सपा और रालोद के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति परिसर में हंगामा किया था। ईवीएम बदलने का आरोप लगाया था। अधिकारियों की गाड़ियों को चेक किया था। कागजात फेंक दिए थे। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह की गाड़ी को भी रोका गया था।

विज्ञापन

मुकदमे में 24 नामजद, 60 अज्ञात आरोपी 

मामले में एसएसपी के निर्देश पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में 24 नामजद और 60 अज्ञात आरोपी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद पदाधिकारी सहित अन्य भूमिगत हो गए हैं। पुलिस दबिश दे रही है। हंगामे का वीडियो फुटेज पुलिस के पास है। इसकी मदद से अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। दस के नाम पुलिस को मिल गए हैं। इनके नाम भी केस में बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है। अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उधर, सपा और रालोद के नेताओं ने गोपनीय बैठक की है। मामले में अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखने की तैयारी की गई है।

मुकदमे में इनके हैं नाम

मुकदमे में रालोद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के रिजवान खान, राष्ट्रीय सचिव रवि यादव, प्रधान प्रतिनिधि राहुल घोष के अलावा राजकुमार, सुनील, कुंवर रवि यादव, राजा श्रीवास्तव, सुलेखा श्रीवास्तव, रजनी, जूही प्रकाश, संजू यादव, रामकुमार, सुनील यादव, विवेक यादव, लाखन सिंह, कुलदीप वाल्मीकि,  प्रिंस, सुरेश दिवाकर, मुरली यादव, शैलू यादव, पूर्व पार्षद राजपाल यादव और 60 अज्ञात आरोपी हैं।

सपा-रालोद कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे का विरोध  

मंडी समिति में अधिकारियों की गाड़ी रोककर जांच करने के मामले में सपा और रालोद कार्यकर्ताओं पर मुकदमे का दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। शनिवार को जाट हाउस, राजामंडी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को सुबह 11 बजे एक प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिलकर मुकदमा वापस लेने की मांग करेगा।

रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल व समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मंडी समिति स्थल पर कार्यकर्ता पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से थे। उन्होंने ऐसा कोई भी काम नहीं किया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा, बलवा या धमकी जैसी धाराएं लगाई जातीं। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, कुंवर चंद्र वकील, ज्ञानेंद्र गौतम, विनय अग्रवाल व महेश जाटव ने भी विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed