फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party RLD alliance SP leaders are eyeing ticket distribution in agra

यूपी चुनाव 2022: गठबंधन ने बढ़ाई टिकट की आस में सपा में शामिल हुए दावेदारों के दिलों की धड़कनें

Thu, 25 Nov 2021 07:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में रालोद, सपा के साथ कदम बढ़ाएगी। आगरा में कितनी सीट रालोद के खाते में आएगी ये पत्ते अभी नहीं खुले हैं। लेकिन गठबंधन से टिकट के दावेदारों की धड़कनें तेज हो रही हैं। 

विज्ञापन
Samajwadi Party RLD alliance SP leaders are eyeing ticket distribution in agra
अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी ।

विस्तार

आगरा में दल बदलकर चुनाव से पहले साइकिल पर सवार हुए दिग्गजों की अब सीटों के बंटवारे पर नजर है। आगरा जिले में नौ सीटें हैं। जिनके लिए सबका अपना गणित है। दावेदार गोटियां सेट करने में जुट गए हैं। लखनऊ की दौड़ भी तेज हो गई है। टिकट की आस में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए दावेदारों के दिल की धड़कनें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

 
जिले से साइकिल पर अभी तक कोई लखनऊ नहीं पहुंचा है। वर्तमान राजनीतिक हालात में सपाई उत्साहित हैं। नए साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे दिग्गजों में भी हलचल शुरू हो गई है। नए समर में रालोद, सपा के साथ कदम बढ़ाएगी। 
विज्ञापन

आगरा की सीटों पर सपा ने नहीं खोले पत्ते 
आगरा में कितनी सीट रालोद के खाते में आएगी ये पत्ते अभी नहीं खुले हैं। जाट बेल्ट में रालोद पकड़ मजबूत करना चाहता है। प्रसपा भी गठबंधन की कतार में खड़ी है। उधर, महान दल से सपा पहले ही हाथ मिला चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा छोड़कर साइकिल पर सवार हुए दिग्गज दो महीने पहले ही लखनऊ में अपना दावा पेश कर चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन में कहां साइकिल चलेगी और कहां हैंडपंप। जिले की नौ सीटों पर राजनीति गर्मा रही है। दिसंबर में गठबंधन के पत्ते खुल जाएंगे। जिसके बाद चुनावी जंग और तेज होगी। 

लग सकता है झटका, बदल सकता है सिंबल
सीटों के बंटवारे में टिकट की आस लगाए बैठे दावेदारों को झटका लग सकता है। ऐसे में असंतोष के स्वर नहीं बढ़े इस चुनौती से निपटने के लिए सपा प्रत्याशी और सिंबल बदलने का फार्मूला अपना सकती है। गठबंधन के प्रत्याशियों को साइकिल का सिंबल मिल सकता है। 

शहर की सभी सीटों पर सपा, देहात में बंटवारा
शहर की सभी सीटों पर सपा लड़ेगी। देहात में सीटों को लेकर बंटवारा हो सकता है। देहात में खेरागढ़, ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, बाह, फतेहाबाद सीट हैं जबकि शहर में आगरा दक्षिण, उत्तर व छावनी क्षेत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed