फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party respects every class

Agra News: प्रत्येक वर्ग का सम्मान करती है समाजवादी पार्टी

Tue, 28 Jan 2025 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party respects every class
कासगंज। पटियाली विकास खंड के गांव बढ़ौला गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी द्वारा पीडीए चर्चा कार्यक्रम किया। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक वर्ग का सम्मान करती है। पीडीए का मतलब है आरक्षण में सभी समाज की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन

सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग का सम्मान करती है। हमें बाबा के संविधान को बचाने एवं बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सामंतवादी व्यवस्था को तोड़ने के लिए शुरू की आवाज ही नहीं उठाई, बल्कि जब देश आजाद हुआ तो संविधान बनाकर पिछड़ा, दलित तथा अल्पसंख्यक समाज को अधिकार दिया। भाजपा सरकार आज उनका का अपमान कर रही है। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा अब्दुल हफीज गांधी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अभय यादव, प्रांजल यादव, मुनेंद्र शाक्य, खलील खान, अरुण चिक, कुलदीप सिकरवार, प्रतीक चौहान, पुष्पेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed