फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Chhatra Sabha and NSUI protested in Agra University

छात्र संगठनों का आक्रोश: आगरा विश्वविद्यालय के गेट पर जड़ा ताला, परीक्षा नियंत्रक की नाम पट्टिका उखाड़ी

Wed, 01 Nov 2023 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

अधूरे परिणाम जारी होने से नाराज छात्र संगठनों ने आगरा विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया। परीक्षा नियंत्रक की नाम पट्टिका उखाड़ ली। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। 
 

विज्ञापन
Samajwadi Chhatra Sabha and NSUI protested in Agra University
छात्र संगठनों का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान न किए जाने, समय पर परिणाम न दिए जाने आदि के विरोध में प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्रसभा ने विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर लगी नाम पट्टिका उखाड़ दी। परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव कार्यालय के गेट पर कुंडी लगा दी गई।
विज्ञापन


समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे तो सुरक्षा गार्ड उन्हें देखकर गेट नंबर-दो को बंद करने लगे। इस पर पदाधिकारियों ने कहा कि आज वह गेट के अंदर नहीं जाएंगे बल्कि गेट पर ताला लगाएंगे। गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। इसके बाद गेट नंबर-एक के बाहर पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव ने कहा कि मांगों पर जल्द अमल न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कदीर कुरैशी, पंकज कसाना, रवि यादव, विजय यादव, ललित राज, जितेंद्र धनगर, ओम पंडित, आशीष ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये कैसे परिणाम जो मिल नहीं रहा
एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीधे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। उनके गेट के बाहर प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। उनके कार्यालय के बाहर लगी नाम पट्टिका को उखाड़ दिया। वहीं, परीक्षा नियंत्रक के साथ कुलसचिव कार्यालय के बाहर कुंडी लगा दी। किसी को आने-जाने नहीं दिया। करीब दो घंटे प्रदर्शन चला। पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक अंतिम वर्ष का यह कैसा परिणाम जारी किया गया है, जो विद्यार्थियों को मिल नहीं पा रहा। परिणाम अंडर प्रोसेसिंग लिखा हुआ आ रहा है। परीक्षा नियंत्रक के बाद कुलसचिव कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने परीक्षा नियंत्रक को बुलाकर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या के समाधान का आश्वासन
परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि दो नवंबर को विश्वविद्यालय के पास सभी विद्यार्थियों का डाटा उपलब्ध हो जाएगा। पांच नवंबर तक सभी अंडर प्रोसेसिंग रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार ने कहा कि पांच नवंबर तक अंडर प्रोसेसिंग रिजल्ट घोषित नहीं किया तो विश्वविद्यालय में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में गौरव शर्मा, अंकुश गौतम, कुलदीप दीक्षित, तुषार ठाकुर, अंकित, शमी, सत्यम सिंह, गौरव यादव की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed