{"_id":"64141c94344a9a225d093814","slug":"salesmen-extorted-20-lakhs-from-the-businessman-by-collecting-loan-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: सेल्समैनों ने उधारी वसूली, फिर हड़प लिए व्यापारी के 20 लाख रुपये, मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: सेल्समैनों ने उधारी वसूली, फिर हड़प लिए व्यापारी के 20 लाख रुपये, मुकदमा हुआ दर्ज
Fri, 17 Mar 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:23 PM IST
सार
दुकानदारों से उधार की रकम वसूल कर लाए सेल्समैन बेईमान हो गए। 20 लाख की रकम पर उनकी नियत डोल गई।
विज्ञापन
रकम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा शहर के एक व्यापारी के पास हिंदुस्तान लीवर की फ्रेंचाइजी है। व्यापारी के यहां दो सेल्समैन लंबे समय से कार्य करते थे, जो धनराशि एकत्रित करते थे। इन दोनों ने करीब 20 लाख रुपये उधारी वसूल करने के बाद हड़प ली है। व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें - 11वीं के छात्र का कमाल: आवारा पशुओं से परेशान पिता के लिए तैयार की ऐसी डिवाइस, फसलों को नहीं होगा नुकसान
विज्ञापन
दोनों होली के बाद से अचानक गायब हो गए। इसके बाद राहुल ने संबंधित व्यापारियों से उधारी की रकम मांगी तो उन्होंने सेल्समैनों को देने की बात कही। पता चला कि षड्यंत्र के तहत रकम दोनों ने वसूल कर हड़प कर ली है। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना व कस्बा निधौली कलां निवासी राहुल गुप्ता की श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से शहर में जीटी रोड स्थित डिग्री कॉलेज के सामने फर्म चलती है, जो हिंदुस्तान लीवर के फ्रेंचाइजी धारक हैं। राहुल ने अपने सेल्समैन सुमित उपाध्याय निवासी मोहल्ला न्यू संजय नगर और सोमेंद्र निवासी अभयपुरा थाना अमांपुर जिला कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 11वीं के छात्र का कमाल: आवारा पशुओं से परेशान पिता के लिए तैयार की ऐसी डिवाइस, फसलों को नहीं होगा नुकसान
विज्ञापन