फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of 17 Panchayat Secretaries stopped for not getting Panchayat Bhawan constructed

पंचायत भवन का निर्माण नहीं कराने वाले 17 पंचायत सचिवों का वेतन रोका

Wed, 14 Jul 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Salary of 17 Panchayat Secretaries stopped for not getting Panchayat Bhawan constructed
फिरोजाबाद। पंचायत भवन के निर्माण में पंचायत सचिव रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले की 17 ग्राम पंचायतों में जून माह के अंत तक पंचायत भवन के निर्माण कार्य पूर्ण कराना था लेकिन यहां आधी जुलाई निकल जाने के बाद भी पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। सीडीओ ने 17 पंचायत सचिवों का पंचायत भवन पूर्ण नहीं होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों मे ग्राम सचिवालय के संचालन किए जाने को पंचायत भवनों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर 25 जून करने के निर्देश सीडीओ चर्चित गौड़ ने दिए थे। कई पंचायत भवनों का निर्माण कार्य जुलाई आधी बीतने के बाद पूर्ण नहीं हो सका है। सीडीओ चर्चित गौड़ ने सचिवों की लापरवाही पर जून का वेतन पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण होने तक नहीं निकालने के आदेश डीपीआरओ नीरज सिन्हा को दिए हैं।
विज्ञापन

इन सचिवों के
इनमें हाथवंत ब्लाक में इटौली में अविनाश, लालई में अजय,एका के पैढ़त में रामचंद्र, जसराना के बनवारा में विनोद यादव, टोडरपुर बोथरी में गौरव द्वितीय, मलिकपुर में सुरेंद्र सिंह ,मदनपुर ब्लाक के जहांगीरपुर में नीतेश सक्सेना, फतेहपुर चंदरई में नरर्वीश मिश्रा, नारखी के रामपुर कटेलिया में प्रणवीर प्रताप सिंह,एका के भादऊ नगला गवे में अमन प्रसाद, खड़ीत,नगला धीर, उड़ेसर रुद्र सिंह में रामनाथ, रुहासी में संदीप, फिरोजाबाद के उसायनी में कपिल गौतम, जरौली खुर्द में साबिरअली, लढ़ूपुर चकरपुर में शिवांगी सिंह, सोफीपुर में सुनील कटारिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 17 पंचायत सचिवों का वेतन रोका है। इनसे शीघ्र पंचायत भवन का निर्माण कराके फोटोग्राफ को उपलब्ध कराने को कहा है। तभी इनके वेतन निकालने की कार्रवाई की जा सकेगी।
नीरज सिन्हा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed