फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sakar Vishwa Hari: Birthday today, no programs will be held in the ashram

साकार विश्व हरि: आज जन्मदिन, आश्रम में नहीं होंगे कोई कार्यक्रम

Sun, 14 Jul 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sakar Vishwa Hari: Birthday today, no programs will be held in the ashram
पटियाली। साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के पटियाली के बहादुरनगर स्थित आश्रम पर उनके जन्मदिन पर आज कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। वैसे सामान्य रूप से उनके आश्रम पर हर वर्ष भक्त पहुंचते रहे हैं। आश्रम पर भंडारा प्रसाद आदि का वितरण जन्मदिन की खुशी में किया जाता था, लेकिन इस बार यह आयोजन रद्द कर दिए गए हैं।पिछले दिनों हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। कई घायल लोगों का इलाज अब भी अस्पतालों में चल रहा है। भोले बाबा के आश्रम और उनके कार्यक्रम देशभर की सुर्खियों में रहे। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया भी चल रही है। बाबा के आश्रम पर भी भक्तों के पहुंचने का कारवां थमा है। भक्तों को उम्मीद थी कि उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं, लेकिन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। आश्रम के मुख्य सेवादार श्रीकृष्ण ने बताया कि किसी तरह का आयोजन आश्रम पर नहीं किया जाएगा। शोक के माहौल के बीच कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी बड़े आयोजन नहीं होते थे। केवल भंडारा आदि का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed