फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saints and devotees will be able to bathe in Yamuna and Ganga water in Vrindavan Kumbh Mela

Vrindavan Kumbh Mela 2021: कुंभ में यमुना-गंगाजल से स्नान कर सकेंगे संत और श्रद्धालु

Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Saints and devotees will be able to bathe in Yamuna and Ganga water in Vrindavan Kumbh Mela
वृंदावन कुंभ मेला 2021: यमुना किनारे कुंभ को लेकर होता कार्य - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन कुंभ बैठक मेले में यमुना-गंगा के जल में संत और श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। 16 फरवरी को वृंदावन कुंभ मेले में पहला स्नान होगा। 25 मार्च तक चलने वाले कुंभ मेले में दूरदराज के संत और श्रद्धालु भी स्नान के लिए आएंगे। संत और महंत तो अपना डेरा भी यहां जमाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कुंभ मेला स्थल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। गंदा पानी यमुना में गिरने से रोक दिया जाएगा। यमुना के निर्मल पानी में गंगाजल भी छोड़ा जाएगा। इससे संत और श्रद्धालु निर्मल पानी में स्नान कर सकेंगे। एक अच्छी छवि मथुरा की जाए, इस प्रकार व्यवस्था कुंभ मेला स्थल पर की जाएगी। प्रत्येक विभाग अपनी व्यवस्थाओं में जुट गया है।
विज्ञापन


गुणवत्ता पर समझौता नहीं
जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन मार्ग का निर्माण समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा। गुणवत्ता और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिन शिकायत मिली थी कि सड़क निर्माण में लापरवाही हो रही है। मौका मुआयना किया गया और आईएसआई मार्का सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जो सरिया प्रयोग किया गया, उसकी गुणवत्ता जांच के लिए नमूना भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेला बैठक को लेकर हर विभाग पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। साफ-सफाई के लिए नगर निगम ने भी खाका खींच लिया है। 750 सफाई कर्मचारी इसकी बागडोर संभालेंगे। इन सफाई कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी होगी। मतलब एक शिफ्ट में 150 कर्मचारी मुस्तैद किए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में 50 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। 

रखे जाएंगे 200 डस्टबिन, 45 गाड़ियां लगेंगी
कुंभ मेला स्थल पर करीब 200 डस्टबिन रखे जाएंगे। ताकि गंदगी मेला स्थल पर दिखाई न दे। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने वाली करीब 45 गाड़ियां भी कुंभ मेला स्थल पर रहेंगी। जहां भी कूड़ा दिखेगा उसे सफाई कर्मचारी उठाकर गाड़ियों में डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed