फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sahawar's couple died in a road accident in Ghaziabad

Agra News: सहावर के दंपती की गाजियाबाद में सड़क हादसे में मौत

Thu, 15 Jun 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sahawar's couple died in a road accident in Ghaziabad
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के म्यासुर गांव निवासी एक दंपती की गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने पर पति पत्नी को डाक्टर के पास उसे दिखाने के लिए जा रहा था, तभी वाहन से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम शव के गांव पहुंचने पर उसके घर चीत्कार मच गया। म्यासुर गांव निवासी नवाब सिंह (35) पुत्र भंवर सिंह परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता था। भंवर सिंह वहां छोटा हाथी (टैंपो) चलाने का कार्य करता था। उसकी पत्नी मधु (30) की रात के समय अचानक तबियत खराब हो गई। बताया जाता है भंवर सिंह पत्नी को बाइक पर बिठाकर चिकित्सक को दिखाने के लिए जा रहा था। जब वह पटेल नगर के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल होकर दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोग जबतक घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था गई, दोनों घायलों की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस ने शवों की शिनाख्त हो जाने के बाद पैतृक गांव म्यासुर सूचना भेजी। सूचना मिलते ही नवाब सिंह के माता पिता व अन्य परिजन एवं ग्रामीण रात में ही गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शवों को पैतृक गांव ले आए। जहां दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कासगंज। गाजियाबाद में सड़क हादसे में दंपती की मौत हो जाने से तीन बच्चे अनाथ हो गए। दंपत्ति के सबसे बड़ा बेटा पिंटू (6) है। वहीं पुत्री आंचल (5) वर्ष की है। जबकि सबसे छोटा बेटा देव (3) दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed