{"_id":"5db332aa8ebc3e013662cf59","slug":"sadhu-crime-kasganj-news-agr4123983138","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु से अवैध असलाह बरामद, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु से अवैध असलाह बरामद, मामला दर्ज
विज्ञापन
पटियाली। नगला नैनसुख मंदिर में रह रहे एक साधु के पास से पुलिस ने हथियार बरामद कर लिए। पुलिस ने साधु के खिलाफ अवैध असलाह रखने का मामला दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया साधु हत्या के मामले में पैरोल पर चल रहा था।
बालकदास निवासी नगला नैनसुख ने गांव में ही 1992 में एक हत्या कर दी थी। इस हत्या के मामले में उसे सजा हो गई। इसके बाद से वो पैरोल पर चल रहा था। पांच साल पहले उसने गांव के बाहर ही एक मंदिर बना लिया। मंदिर में ही बनाए आश्रम में वह रहने लगा। लोग बालकदास को साधु समझकर उसकी सेवा भी करने लगे। पुलिस ने सूचना पर उसके आश्रम में छापा मारा तो उसके पास अवैध तमंचा और रायफल मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष हरि सिंह वर्मा ने बताया कि बालकदास ने गांव में ही हत्या कर दी थी। वह पैरोल पर चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से हथियार मिलने पर उसे जेल भेज दिया है।