फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sachdalal found the link of cameras at the examination center closed

Agra News: सचलदल को परीक्षा केंद्र पर कैमरों का लिंक मिला बंद

Sun, 11 Feb 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sachdalal found the link of cameras at the examination center closed
मैनपुरी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान शनिवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचलदल ने किशनी और कुसमरा क्षेत्र में पांच कॉलेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कॉलेज पर सीटीवी का लिंक बंद मिला। टीम ने जानकारी विश्वविद्यालय को भेजी है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रथम पाली में तृतीय सेमेस्टर कॉमर्स द्वितीय प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में स्नातक पंचम सेमेस्टर गृहविज्ञान के साथ एमएससी गणित, जूलॉजी और बॉटनी की परीक्षा थी। तृतीय पाली में प्रथम सेमेस्टर इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की निगरानी के लिए शनिवार को खंदारी कैंपस से डॉ. गिरीश सिंह, श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय से डॉ. अरविंद यादव, डॉ. नरेंद्र कुमार को सचलदल के रूप में निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी। सचलदल ने महाबोधि महाविद्यालय कुसमरा, जेएस कॉलेज कुसमरा, गोवर्धन महाविद्यालय किशनी, माधव सिंह महाविद्यालय किशनी और बृजभूषण सिंह महाविद्यालय किशनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बृजभूषण सिंह महाविद्यालय के सीसीटीवी विश्वविद्यालय से ऑनलाइन निगरानी के लिए लिंक नहीं मिले। इस पर टीम के सदस्यों ने प्राचार्य को निर्देश दिए कि सीसीटीवी का लिंक विश्वविद्यालय से ऑनलाइन निगरानी के लिए कराया जाए। सचलदल ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed