फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rush in buses, travelers in trouble

बसों में स्थान पाने के लिए लोगों को करनी पड़ रही मशक्कत

Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
rush in buses, travelers in trouble
कासगंज में होली पर्व पर बस स्टेंड पर बस में सवार होते यात्री । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। महानगरों में नौकरी व रोजगार कर रहे लोग होली पर्व मनाने के लिए बृहस्पतिवार को अपने घरों के लिए आए। इसके चलते यात्रियों की संख्या बढ़ गईं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों में स्थान पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अधिकांश बसें दिल्ली रूट पर लग जाने के कारण लोकल यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को नजर में रखते हुए रोडवेज द्वारा तैयारियां की गई थीं। इसमें नौकरी पेशा लोगों को दिल्ली से आने में दिक्कतें न हों, इसलिए 86 बसों में से 55 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया, जिसके लेकिन यात्रियों की बढ़ी भीड़ के चलते या इंतजाम भी कम पड़ गए। दिल्ली से बस स्टैंड आने के बाद उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा हैं। जो बसें लोकल रुट पर हैं उनमें स्थान पाने को खासी मशक्कत करनी होती है। बस को देखते हुए उसमें स्थान पाने के लिए यात्री दौड़ पड़ते हैं। सोरों, सहावर, नदरई, ढोलना आस-पास जाने के लिए लोग डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्णमासी के चलते कछला मार्ग पर हुई दिक्कतें
आज पूर्णमासी होने के चलते बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए भी निकले। होली पर्व के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई थी। इसके चलते यात्रियों की संख्या अधिक हो गई। जिन लोगों को गंगा स्नान करने के लिए सोरोंजी हरि की पौड़ी या कछला गंगा घाट जाना था उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की संख्या बढ़ने से अन्य डिपों की बसों में भी लोगों को जगह नहीं मिल सकी। डग्गेमार वाहनों से श्रद्धालु गंगा घाटों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए डिपो के द्वारा पूरा ध्यान रखा गया हैं। जहां जिस रुट पर जरूरत हो रही हैं उस मार्ग पर बसों को लगाया जा रहा हैं। जरूरत पड़ने पर फेरे भी बढ़ाए गए हैं। - बृजेश कुमार, संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed