{"_id":"66a8828c75562e778d0a013d","slug":"ruckus-over-parking-in-kokilavan-devotees-were-chased-and-beaten-car-vandalism-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कोकिलावन में पार्किंग को लेकर बवाल, श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; गाड़ी में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कोकिलावन में पार्किंग को लेकर बवाल, श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; गाड़ी में की तोड़फोड़
Tue, 30 Jul 2024 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:35 AM IST
सार
कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की पिटाई की गई। विवाद कार पार्किंग को लेकर हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की गाड़ी भी तोड़ दी गई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ पार्किंग में गाड़ी करने को लेकर पार्किंग संचालक व अन्य ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
खुर्जा के मोहल्ला नवलपुरा निवासी आशीष वर्मा पुत्र राकेश वर्मा दोस्त सौरभ, मयंक, गौरव, श्रीयांश के साथ शनिदेव मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। वहां मौजूद लोगों ने पार्किग के सामने से रास्ता बंद कर रखा था। जब रास्ता खोलने के लिए कहा गया तो वह उत्तेजित हो गए। आरोप है कि युवक दर्शन से पूर्व गाड़ी को पार्किंग में लगाने के लिए कह रहे थे। इस दौरान पार्किंग पर खड़े लोगों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पार्किंग संचालक व अन्य ने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। जिससे उन्हें चोट आईं। पुलिस ने पांचों श्रद्धालुओं का मेडिकल परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालु की जेब से 9 हजार रुपये पार
कोसीकलां। काेकिलावन में शनिदेव के दर्शन करने आए गांव बहरावली निवासी डोरीलाल की जेब से जेबकतरों ने 9 हजार रुपये और कागजात पार कर दिए। डोरीलाल साथियों के साथ शनिदेव के दर्शन करने आए थे। तभी जेबकतरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव जम्पी निवासी काजीपुरा, महावन को बस स्टैंड के समीप से पकड़कर डोरीलाल की जेब से निकाली नकदी, कागजात बरामद कर चालान कर दिया।
कोसीकलां। काेकिलावन में शनिदेव के दर्शन करने आए गांव बहरावली निवासी डोरीलाल की जेब से जेबकतरों ने 9 हजार रुपये और कागजात पार कर दिए। डोरीलाल साथियों के साथ शनिदेव के दर्शन करने आए थे। तभी जेबकतरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव जम्पी निवासी काजीपुरा, महावन को बस स्टैंड के समीप से पकड़कर डोरीलाल की जेब से निकाली नकदी, कागजात बरामद कर चालान कर दिया।