{"_id":"5c862c6abdec2214527499e4","slug":"ruckus-on-the-road-after-puppy-dog-crushed-by-car-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिल्ले की मौत पर युवक से भिड़ी युवती, कार के शीशे तोड़े, बीच सड़क पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिल्ले की मौत पर युवक से भिड़ी युवती, कार के शीशे तोड़े, बीच सड़क पर हुआ हंगामा
Mon, 11 Mar 2019 03:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
टूटा हुआ कार का शीशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ में रविवार रात को घर के बाहर घूम रहे पिल्ले की कार की चपेट में आकर मौत के बाद युवती कार चला रहे युवक से भिड़ गई। युवती ने कार के शीशे तोड़ दिए।
उसने युवक को पकड़ भी लिया। इस पर युवक ने उससे अभद्रता कर दी। कॉलोनी के लोगों के आने पर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। देर रात उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ में गली में घूमने वाले पिल्ले एक घर के बाहर घूम रहे थे। एक युवती पिल्लों को खाना दे रही थी। तभी एक कार तेज गति से आई। युवती ने पिल्लों को बचाने का प्रयास किया।

एक पिल्ले को बचाया
सड़क से एक पिल्ले को उठा लिया, लेकिन दूसरे को कार ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। इससे युवती गुस्से में आ गई। उसने कार को रोक लिया। कार चला रहे युवक से भिड़ गई। इस पर वो अभद्रता करने लगा।
इससे भड़की युवती ने डंडा मारकर का शीशे तोड़ दिया। युवक ने उसे धक्का दे दिया। बीच सड़क पर हंगामा होता देख लोग जुट गए। लोगों ने युवक को पकड़ा। कालोनी में हंगामा की सूचना पर पुलिस आ गई।
इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी युवक सोनू गुप्ता सेक्टर आठ का रहने वाला है। उसके नशे में होने के बारे में बताया गया है। मेडिकल कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।