फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus in board meeting, councillors sit on the ground in protest

Agra News: बोर्ड बैठक में हंगामा, विरोध में जमीन पर बैठे सभासद

Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in board meeting, councillors sit on the ground in protest
गंजडुंडवारा। नगर पालिका परिषद सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। 10 सभासदों ने जमीन पर बैठकर और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सभासदों ने नगर पालिका के बाबुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वार्डों में विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगाए। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को मासिक आय-व्यय का अवलोकन किया गया। अपशिष्ट जल प्रबंधन, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, कन्या पाठशाला के विकास के लिए विमर्श किया गया। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका पंजीकृत ठेकेदार को देने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान 10 सभासदों ने जमीन पर बैठकर और काली पट्टी बांधकर विरोध किया। विरोध करने वालों में सभासद रूमी बेगम, सहाना, सीमा, सलीमन, नासिरा, रवि शाक्य, मनोज कुमार, आले इमरान, ललित कुमार और अब्दुल कादिर शामिल रहे। उन्होंने नगर पालिका के बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 22 में दो वर्ष से कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। शेरवानी स्कूल के पास मोहनपुर रोड पर 17 वर्षों से सड़क नहीं बनी है। वार्ड नंबर 21 में पाइपलाइन नहीं पड़ी है। वार्ड नंबर 4 में गली में पानी भर जाता है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। वार्ड नंबर 7 में 15 वर्षों से सड़क नहीं बनी है। इन सभी कार्यों न होने के विरोध में ही सभासद जमीन पर काली पट्टी बांधकर बैठे थे। सभासदों ने चेतावनी दी है कि जब तक हमारे वार्डों में यह विकास काम नहीं कराए जाएंगे, तब तक हम इसी तरह विरोध करते रहेंगे। बोर्ड मीटिंग में चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन, सभासद धर्म कुमारी, अब्दुल रहमान, सलीम सहाना, रूबी बेगम, कृष्ण कुमार सिंह, विजय गुप्ता, लूना शाहीन आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed