फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs twenty five crore fraud from LIC employees

एलआईसी कर्मचारियों से 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 09 Oct 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 09 Oct 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Rs twenty five crore fraud from LIC employees
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एलआईसी के कर्मचारियों के साथ की गई 25 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विष्णु और ब्रजपाल के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। दोनों जेल में बंद हैं। इस मामले में और भी आरोपी हैं। उनका कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है पुलिस। जेल में बंद आरोपियों के खाते भी फ्रीज नहीं कराए गए हैं। अभी तक कोई बरामदगी भी नहीं है।

विज्ञापन


यह धोखाधड़ी वेतनभोगी समिति बनाकर की गई। समिति का अध्यक्ष विष्णु अवतार और सचिव ब्रजपाल है। ब्रजपाल फ्रेंड्स विहार दयालबाग का रहने वाला है और विष्णु अवतार सेक्टर 11 आवास विकास का, इन दोनों की पत्नी भी आरोपी हैं। 
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त सात और कर्मचारियों के नाम आए। पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश तक नहीं दी। फरार आरोपियों के वारंट लेने के लिए अर्जी तक नहीं दी गई। विष्णु और ब्रजपाल ने 27 जून को सरेंडर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिए जाने की जरूरत नहीं समझी जबकि उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती थी। आरोपियों के जेल में होने के बावजूद इनके खातों से लेनदेन किया जा रहा है। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने बहुत गंभीरता नहीं दिखाई है।

11 फीसदी ब्याज का लालच दिया था

ये लोग पैसा जमा कराकर उस पर 11 फीसदी सालाना ब्याज का लालच देते थे। इनके जाल में 100 से अधिक लोग फंसे। उनके 50 हजार से 90 लाख तक जमा किए। इस तरह लगभग 25 करोड़ रुपया हो जाने पर घरों पर ताले लगाकर भाग गए। पीड़ितों में आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत 13 जिलों के लोग हैं।


पैसा वापस देने के लिए भी तैयार नहीं

आरोपियों के जब 27 जून को कोर्ट में सरेंडर किया, तो इसका पता चलने पर पीड़ित भी पहुंच गए थे उन्होंने आरोपियों से कहा कि पैसा कहां गया? क्यों वापस नहीं कर रहे? इस पर एक आरोपी ने कहा कि हम कंगाल हो चुके हैं, पैसा कहां से चुकाएं। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पैसा वापस करने के लिए भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed