फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 1.10 lakh stolen from tiles shop

टाइल्स की दुकान से 1.10 लाख रुपया चोरी

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.10 lakh stolen from tiles shop
बेवर। बस स्टैंड चौराहा के पास स्थित एक टाइल्स की दुकान से मंगलवार की रात चोरों ने करीब 1.10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जांच करने पहुंची पुलिस ने चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यापारी अखिलेश शुक्ला बस स्टैंड़ चौराहा के पास आयरन एवं टाइल्स शॉप का संचालन कर रहे हैं। मंगलवार की देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर छत के ऊपर पड़े टीनशेड के रास्ते दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। वहां रखी रैक का ताला तोड़ कर उसमें रखी करीब 1.10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस जल्द ही चोरों का पता लगाकर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed