फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route Diversion On Holi 2020 At Barsana Nandgaon Mathura

लठामार होली पर बरसाना-नंदगांव में तीन दिनों तक यातायात डायवर्ट, भीड़ के चलते हुए बदलाव

Tue, 03 Mar 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Route Diversion On Holi 2020 At Barsana Nandgaon Mathura
होली पर बरसाना-नंदगांव में वाहन रहेंगे प्रतिबंधित - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध बरसाना, नंदगांव और श्रीकृष्ण जन्मस्थान की लठामार होली को उमडने वाली देश-विदेश के भक्तों सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात में बदलाव किया है। एसपी यातायात डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों दिन कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित होंगे। इन वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


बरसाना लठामार होली (चार मार्च), प्रतिबंधित मार्ग 
-गोवर्धन से बरसाना जाने वाले वाहन नाले पर बने बैरियर तक आ सकेंगे
-नंदगांव-छाता की तरफ से आने वाले वाहन राणा की प्याऊ पर बने बैरियर तक पहुंचेंगे
-राजस्थान के कामा से बरसाना जाने वाले वाहन पीली कोठी के सामने लगे बैरियर तक आएंगे

नंदगांव लठमार होली (पांच मार्च), प्रतिबंधित मार्ग
-कोसीकलां की ओर से नंदगांव आने वाले वाहन पूर्ण नहीं जा सकेंगे
-राजस्थान के कामां की तरफ के सभी वाहन कामा रोड तिराहे बैरियर तक आएंगे
-नंदगांव पुलिस चौकी के सामने लगे बैरियर से वाहन आगे नहीं जाएंगे
-बरसाना की तरफ से नंदगांव जाने वाले वाहन संकेत गांव तक जाएंगे, छोटे वाहन उद्धव क्यारी के बैरियर तक
-चरण पहाड़ी बैरियर से आगे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed