फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   route diversion in agra 25 and 26 september for ram barat

रामबरात: शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, यह रहेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 25 Sep 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Sep 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
route diversion in agra 25 and 26 september for ram barat
यातायात व्यवस्था में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
शहर में 25 सितंबर को रामबरात का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 26 सितंबर को सुबह दस बजे तक रहेगी। इसके साथ ही निर्भय नगर में 28 सितंबर तक जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसको देखते हुए भी यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


यह है व्यवस्था
- ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन मथुरा, दिल्ली की ओर रोहता नहर, पथौली नहर, रुनकता से एनएच-2 होकर निकलेंगे।
- ग्वालियर की तरफ से इटावा, कानपुर की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर, पथौली नहर, रुनकता होते हुए एनएच-2 पर आएंगे। यह वाहन रोहता नहर, एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा होटल, इनर रिंग रोड होकर भी जा सकेंगे।
विज्ञापन

- भरतपुर, फतेहपुर सीकरी की ओर से कानपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को पथौली नहर, बिचपुरी,
रुनकता, एनएच-2 पर आ सकेंगे। इसी प्रकार भरतपुर-फतेहपुर सीकरी से ग्वालियर, शमसाबाद, फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को पथौली नहर, रोहता नहर, एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा होटल, इनर रिंग रोड होकर निकाले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेहाबाद-शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन रोहता नहर होकर ग्वालियर की ओर एवं जयपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले
वाहन रोहता नहर से पथौली नहर होकर जाएंगे।

मथुरा से आने वाले वाहन एनएच-2 पर आ सकेंगे 
- दिल्ली-मथुरा की तरफ आने वाले भारी वाहन एनएच-2 से सीधे आ सकेंगे। एनएच-2 पर सभी प्रकार के वाहन आ जा सकेंगे।
- एनएच-2 से होकर आने जाने वाला कोई भी भारी वाहन ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि वाटर वर्क्स, लंगड़े की चौकी, कमला नगर कट, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टाकीज से एमजी रोड और दयालबाग, खंदारी चौराहे से भागीरथी मार्ग, केंद्रीय हिंदी संस्थान की तरफ गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी से मदिया कटरा चौराहा, अमरपुरा चौराहा, वायु विहार, पथौली नहर चौराहा, तोरा चौकी, बुंदू कटरा, एकता चौकी और एत्माद्दौला अंबेडकर पुल की तरफ से शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। सर्विस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। सर्विस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। 

- दिल्ली, जयपुर, ग्वालियर की तरफ से आने वाली बसें रोहता नहर से मधु नगर होकर ईदगाह, बिजलीघर की आ जा सकेंगी।
- कानपुर, अलीगढ़ की तरफ से आने वाली रोडवेज, टूरिस्ट बस इनर रिंग रोड से रमाडा होटल, फतेहाबाद रोड, ताज व्यू तिराहा, माल रोड होते हुए करिअप्पा चौराहे से बिजलीघर या माल रोड से होते हुए ईदगाह बस स्टैंड को जाएंगी।

 यमुना किनारा रोड पर भारी वाहनों नहीं चलेंगे 
- यमुना किनारा रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- फतेहाबाद से अलीगढ़, कानपुर, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- डायवर्जन के समय किसी भी श्रेणी के वाहन को निर्गत प्रत्येक प्रकार का नो एंट्री पत्र निलंबित रहेगा।
 

रोडवेज - टूरिस्ट बसों का आवागमन
- कानपुर, अलीगढ़, हाथरस की ओर से आने वाली रोडवेज, टूरिस्ट बसें एनएच-2 से आईएसबीटी जाएंगी। इन्हें ईदगाह, बिजलीघर जाने
के लिए इनर रिंग रोड, रमाडा होटल कट, माल रोड, बालूगंज चौकी के सामने से होते हुए बिजलीघर बस स्टैंड पर निकाला जाएगा।
ईदगाह के लिए माल रोड से सुल्तापुरा होते हुए जाएंगी।

- भरतपुर, फतेहपुर सीकरी से आने वाली बसें पथौली नहर, बिचपुरी, रुनकता होते हुए एनएच-2 से आईएसबीटी जा सकेंगी।
- भरतपुर, फतेहपुर सीकरी से आने वाली बस पथौली नहर, मलपुरा होते हुए ईदगाह बस स्टैंड जा सकेंगी। वहीं बिजली घर बस स्टैंड पथौली नहर, ईदगाह, माल रोड, करियप्पा चौराहे से जा सकेंगी।
 

- ग्वालियर की तरफ से आने वाली बस रोहता नहर, पथौली, बिचपुरी, रुनकता, एनएच-2 होते हुए मथुरा, आईएसबीटी जाएंगी। ईदगाह, बिजलीघर के लिए मधु नगर, क्लब चौराहा, सुल्तानपुरा होते हुए ईदगाह और मधु नगर क्लब चौराहे से माल रोड, करिअप्पा चौराहा से बिजलीघर बस स्टैंड जा सकेंगी।

- शमसाबाद, फतेहाबाद से बस माल रोड करिअप्पा चौराहा, बालूगंज चौकी के सामने होते हुए बिजलीघर बस स्टैंड या माल रोड, सुल्तानपुरा होते हुए ईदगाह बस स्टैंड को जाएंगी। जिन बसों को कानपुर, हाथरस, अलीगढ़, या आईएसबीटी जाना है वह रमाडा होटल कट से इनर रिंग रोड से छलेसर होते हुए जाएंगी। वहीं भरतपुर, मथुरा की ओर रोहता नहर, पथौली नहर से भरतपुर और पथौली नहर, बिचपुरी, रुनकता, दक्षिणी बाईपास से मथुरा जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed