फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of the house collapsed due to torrential rains five people buried under the debris

Agra: मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबे पांच लोग; एक की हुई मौत

Thu, 24 Aug 2023 12:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:27 AM IST
सार

मूसलाधार बारिश से थाना डौकी के गांव मढी में एक मकान की छत गिर गई। जिसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
roof of the house collapsed due to torrential rains five people buried under the debris
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश से थाना डौकी के गांव मढी में एक मकान की छत गिर गई। जिसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से हवेली की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे कृष्णकांत ऊर्फ सोनू पुत्र ललित कुमार उम्र 32 वर्ष, गोरी पत्नी कृष्णकांत ऊर्फ सोनू उम्र 30 वर्ष, अन्नू पुत्र कृष्णकांत ऊर्फ सोनू उम्र पांच वर्ष, रामबेटी पत्नी ललित कुमार उम्र 55 वर्ष निवासी मढ़ी थाना डौकी, धेवता दीपू पुत्र राजेंद्र निवासी भरतपुर थाना मथुरा गेट राजस्थान उम्र 18 वर्ष हाल पता नवामील थाना डौकी मकान के नीचे दब गये। जिसमें दीपू की मौत हो गई। जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। जिसने भी सुना वह हवेली की तरफ दौड़ा और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर 10 बजे के करीब थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के बावजूद एंबुलेंस काफी देर से पहुंची। जिससे घायल लोगों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कत  हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डौकी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार रात 9:30 बजे के करीब सोनू पुत्र ललित कुमार निवासी मढ़ी थाना डौकी की पुरानी हवेली की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत भरवारा कर गिर गई। जिसके नीचे पांच लोग दब गए। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed