{"_id":"675fd4d544ca437159053bd7","slug":"robbery-from-a-railway-employee-robbed-him-of-cash-and-mobile-at-gunpoint-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी से लूट: ड्यूटी कर बाइक से लौटते समय बदमाशों ने घेरा, तमंचा दिखाकर लूट ले गए नकदी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारी से लूट: ड्यूटी कर बाइक से लौटते समय बदमाशों ने घेरा, तमंचा दिखाकर लूट ले गए नकदी और मोबाइल
Mon, 16 Dec 2024 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:50 PM IST
सार
रेलवे कर्मचारी से उस समय लूट की गई, जब वे बाइक से घर वापस जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के राया हाथरस मार्ग पर रेलवे कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट कर ली। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। उनकी बाइक की चाबी भी छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
राया के नगली हरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार रावत रेलवे कर्मचारी हैं। वे रेलवे गेट संख्या-329 तकिया फाटक पर तैनात हैं। बताया गया है कि रविवार रात ड्यटी कर वे बाइक से घर जा रहे थे। चौहरी रजबाह के समीप पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने पुष्पेंद्र के कंधे पर हाथ मारकर बाइक को रोक लिया।
पीछे बैठे युवकों ने तमंचा निकालकर आठ हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बाइक की चाबी छीन ली, जिससे वो बदमाशों का पीछा न कर सकें। बाइक की चाबी कुछ दूर जाने के बाद बदमाश फेंक गए।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। लड़कों के नाम बताए गए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।