फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbery at advocate's house After four days of recce Cloth stuffed in wife mouth created ruckus for 20 minute

अधिवक्ता के घर लूटपाट: चार दिन रेकी के बाद वारदात...पत्नी के मुंह में ठूंसा कपड़ा, 20 मिनट तक मचाया उत्पात

Fri, 30 Aug 2024 11:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 11:03 AM IST
सार

आगरा के गुड़ मंडी में अधिवक्ता की पत्नी और साले को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। वारदात को अंजाम देने से पहले चार दिन रेकी की गई, जिसके बाद बदमाशों ने धावा बोला। 20 मिनट तक बदमाशों ने घर के अंदर तांडव मचाया। बदमाश दिनदहाड़े लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए।

विज्ञापन
Robbery at advocate's house After four days of recce Cloth stuffed in wife mouth created ruckus for 20 minute
जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के घनी आबादी वाले गुड़ की मंडी में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े वारदात की। वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी को घायल कर बंधक बनाया। वारदात के बीच में आ जाने पर पत्नी के भाई को बेल्ट से बांधकर कोठरी में डाल दिया। इसके बाद लूटपाट की। अलमारियों, बक्सों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी 20 मिनट में समेट कर भाग गए। एक बदमाश की पहचान हो गई है। वह घर में पहले पुताई कर चुका था।

विज्ञापन





 

मदन मोहन गेट थाने के पीछे स्थित गुड़ की मंडी निवासी पीयूषचंद पाठक दीवानी में वकालत करते हैं। वह रोजाना की तरह सुबह साढ़े 10 बजे दीवानी चले गए। दोनों बेटियां शहर से बाहर पढ़ती हैं। घर में पत्नी जयति (55) और कानपुर से आए अधिवक्ता के छोटे भाई नितिन पाठक थे। नितिन कुछ सामान लेने बाजार चले गए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयति ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थीं। सुबह करीब 11 बजे घर में एक साल पहले रंगाई-पुताई कर चुका अर्जुन आया। उसने पूछा भाभीजी घर की सफाई आदि करानी है, उन्होंने इन्कार कर दिया। इस पर अर्जुन ने कहा अच्छा पानी पिला दो। वह पानी लेने रसोई में घुसीं तभी उसके दो अन्य साथी भी अंदर घुस आए। उन्होंने सिर में पीछे से भारी वस्तु से प्रहार किया।

विज्ञापन

वह गिर पड़ीं तो बदमाशों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। गोली मारने की धमकी दी। वह बेहोश हो गईं। इसी दौरान नितिन पाठक बाजार से लौट आए। दो बदमाशों ने उन्हें बेल्ट से बांध दिया। मारने की धमकी देकर कोठरी में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने रसोई में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी समेट ली।

बदमाशों के भागने के बाद नितिन कोठरी से बाहर आए और शोर मचाकर आसपास के लोगों को जुटाया। सूचना पर अधिवक्ता पीयूष घर लौटे। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता ने बताया कि लाखों के जेवर और नकदी बदमाश लूट ले गए। कितने लाख रुपये की लूट हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है।

चार दिन से रेकी कर रहा था अर्जुन
अधिवक्ता पीयूषचंद पाठक के घर लूटपाट के लिए उनके घर पर पिछली दिवाली को रंग-रोगन करने वाला अर्जुन 4 दिन से रेकी कर रहा था। अधिवक्ता ने बताया कि अर्जुन कई बार घर के चक्कर काट चुका था। कह रहा था कि पास में ही काम कर रहा है, काम हो तो बता देना। उससे पहले भी कई बार सफाई करा चुके थे। वह तीन-चार महीने में चक्कर लगा लेता था, काम के बारे में पूछता था। ऐसे में उस पर शक नहीं हुआ। ऐसा नहीं लगता था कि वह वारदात कर देगा। चार दिन से उसे लौटा रहे थे।

बाइक पर नजर आए 4 बदमाश
पुलिस को वारदात में 4 बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है। एक बदमाश बाइक के पास खड़ा दिखाई दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
 

अधिवक्ताओं में रोष, की मुलाकात
वारदात की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम टंडन, अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया, नवीनचंद शर्मा, अपूर्व शर्मा, समाजसेवी समी आगाई, भाजपा पार्षद अनुराग चतुर्वेदी ने घटना की जानकारी ली। अधिवक्ताओं ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। उनका कहना है कि घनी आबादी में दुस्साहसिक वारदात हुई। पुलिस घंटों बाद पहुंची।

थाना करीब, सीसीटीवी देख रही पुलिस
गुड़ की मंडी की संकरी गलियों में अधिवक्ता पीयूषचंद पाठक का आवास है। थाने से केवल 200 मीटर की दूरी के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। बाद में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने बदमाशों की अंगुलियों के निशान लिए। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि वारदात में एक बदमाश पूर्व में घर में काम कर चुका है। बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed