फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers Loot Bike And Gun Shot Farmer Crime News Firozabad

फिरोजाबाद: सिरसागंज में लुटेरों का आतंक, बाइक लूट न सके तो लगा दी आग, खेत में किसान को गोली मारी

Wed, 17 Mar 2021 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Robbers Loot Bike And Gun Shot Farmer Crime News Firozabad
demo
फिरोजाबाद के सिरसागंज में मंगलवार देर रात अरांव रोड पर दो बाइक सवार लुटेरों ने जमकर आतंक मचाया। जब ये लुटेरे जनता के हत्थे चढ़े तो जनता ने भी इनकी जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात विजय चौक पर सिम बेचने वाले राहुल का कहना है कि वह अपने घर जा रहा था कि अरांव रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर तमंचा तान कर मोबाइल और चार हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं इन्ही बदमाशों ने ग्राम सेनावली के पास ही सिरसागंज में परचूनी की दुकान करने वाले सुरजीत पुत्र रणधीर निवासी नगला नरैनी की बाइक को रोक लिया, लेकिन सुरजीत ने बदमाशों का विरोध करते हुए बाइक की चाबी को खेत के फेंक दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने सुरजीत की बाइक का पेट्रोल का पाइप काट कर बाइक को आग लगा दी। सुरजीत को घिरा देख आस पास के खेतों में आलू की रखवाली कर रहे किसानों ने बदमाशों को घेर लिया। जिसमें से एक बदमाश मौके बाइक से फरार हो गया। जबकि एक लुटेरे को लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। लूट का शिकार हुए दोनों  लोगो ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी 
थाना मक्खनपुर  क्षेत्र के गांव केशूपुर निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी।  घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल आगरा रेफर किया गया है। थाना थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव के केशूपुर निवासी रघुराज पुत्र रामदयाल का कुछ लोगों से मंगलवार रात करीब 11 बजे विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी पचने पक्ष ने फायरिंग कर दी फायरिंग के दौरान एक गोली रघुराज के पेट में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रघुराज के गोली लगते ही पीड़ित परिवार में चीखपुकार मच गई। इस बीच आरोपी हथियार लहराते हुए भाग गए सूचना पर मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed