फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robb from jewellery shop in mathura

सराफ की दुकान का शीशा तोड़ पांच लाख के जेवरात, नकदी लूटी

Tue, 25 Sep 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 25 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
robb from jewellery shop in mathura
प्रतीकात्मक चित्र

मथुरा के बलदेव कस्बे में एक सराफ की दुकान का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी साफ कर दी गई। शीशा टूटने की आवाज पर बराबर में स्थित घर से आए सराफ ने दो लुटेरों को भागते देखा, एक लुटेरे को पकड़ लिया। सराफ लुटेरे को पीटते हुए थाने ले गया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन


बलदेव कस्बा निवासी वीरेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण की स्टेट बैंक के बराबर में श्री रघु ज्वैलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार की सुबह सराफ ने दुकान खोली और पूजा पाठ करने के बाद शीशे का गेट लगाकर काम से घर चला गया। कुछ ही देर बाद शीशा टूटने की आवाज आई। सराफ घर से दौड़कर दुकान पर पहुंचा तो दो लुटेरे भागते दिखे, जबकि एक लुटेरा दुकान के पास ही खड़ा था। 
विज्ञापन


सराफ ने लुटेरे को पकड़ लिया। दुकान को परिजनों के हवाले कर सराफ लुटेरे को पीटते हुए थाने ले गया। पुलिस के सुपुर्द कर सराफ ने चार किलो चांदी, 70 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपये नकदी की दिनदहाड़े लूट होने की तहरीर दी। हालांकि अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया की जांच की जा रही है। सराफ का कहना है कि पुलिस जानबूझकर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। वहीं बढ़ती लूट और चोरी की वारदातों से कस्बे में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed