फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways will reach villages, corporation started route survey

Agra News: गांवों तक पहुंचेंगी रोडवेज, निगम ने रूट सर्वे शुरू किया

Fri, 06 Oct 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Roadways will reach villages, corporation started route survey
कासगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द ही रोडवेज की सेवाएं उपलब्ध होगी। इसके लिए निगम की तरफ से रूट सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। एआरएम और एआरटीओ की संयुक्त टीम रूटाें का निरीक्षण और भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेंगी। रोडवेज की तरफ से मथुरा मार्ग, आगरा, दिल्ली, बरेली मार्गों पर ही बसों का संचालन किया जा रहा। गंजडुंडवारा, अमांपुर एवं सिढ़पुरा के लिए बसों की संख्या ना के बराबर है। पूरे दिन में एक या दो बसें ही रूट पर चलती हैं। जिससे इन मार्गों से गुजरने वाले क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें रोडवेज की बसों का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के बड़े गांव जहां आबादी अधिक हैं, वहां तक निगम की बसों को पहुंचाने के लिए कवायद शासन स्तर से शुरू की गई हैं। परिवहन निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। रूट सर्वे कार्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी एआरआम को सौंपी गई है। ये कर्मचारी असेवित गांव की आबादी, यात्रियों की संभावित संख्या, डिपो से दूरी एवं मार्ग के बारे में रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट 10 अक्तूबर तक मुख्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद हरी झंडी मिलने पर बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बस की श्रेणी का करना होगा उल्लेख
सर्वे की रिपोर्ट तैयार करते समय यह भी उल्लेख करना होगा कि ग्रामीण क्षेत्र के किस मार्ग पर किस श्रेणी की बसा का संचालन किया जा सकता है। जैसे 26 सीट, 38 या 40 सीट बस का या फिर बड़ी बस का संचालन हो किया जा सकता है। उसी के अनुसार बसों का संचालन मार्ग पर भविष्य में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


असेवित क्षेत्रों में रोडवेज की बसों के संचालन की संभावना को तलाशने के लिए प्रबंध निदेशक के निर्देश पर सर्वे किया जा रहा है। जिसके बाद रिपोर्ट निगम के मुख्यालय समय पर भेज दी जाएगी। - विजय गंगवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed