फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways started two buses from Mathura to Varanasi

Mathura: कृष्ण मुरारी की नगरी से जुड़ी भगवान त्रिपुरारी की नगरी, मथुरा से वाराणसी के लिए दो बसें शुरू

Sat, 27 Aug 2022 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 09:03 PM IST
सार

रोडवेज ने मथुरा से वाराणसी के लिए दो बसें शुरू कर दी हैं। इसका किराया 874 रुपये है। मथुरा आईएसबीटी से यह बस प्रतिदिन दोपहर दो बजे चलेगी, जो करीब 16 घंटे में सुबह चार बजे वाराणसी पहुंचेगी।  

विज्ञापन
Roadways started two buses from Mathura to Varanasi
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब कृष्ण मुरारी की नगरी मथुरा का सीधा जुड़ाव भगवान त्रिपुरारी की नगरी वाराणसी से हो गया है। मथुरा से सीधी वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। अब मथुरा से वाराणसी के लिए आसानी से लोग बस का सफर कर सकेंगे। दो नई बसें चालू होने से कृष्ण की नगरी से शिव की नगरी जुड़ गई है।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ के लिए अभी तक मथुरा से केवल ट्रेन, टैक्सी या फिर प्राइवेट वाहन से जाते थे। ट्रेन को छोड़ दिया जाए तो निजी वाहन और टैक्सी से खर्चा ज्यादा आता था। इस परेशानी को देखते हुए यूपी रोडवेज ने मथुरा से वाराणसी के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस नए बस अड्डे से दोपहर एक बजे चलती है, जो करीब 16 घंटे में सुबह चार बजे वाराणसी पहुंचती है। 

विज्ञापन

874 रुपये हैं बस का किराया 

मथुरा डिपो के एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि 721 किमी की मथुरा से वाराणसी की दूरी है। 874 रुपये प्रत्येक सवारी का किराया रखा गया है। प्रतिदिन यह बस मथुरा के नए बस अड्डे से वाराणसी के लिए रवाना होती है। वाराणसी से भी बस मथुरा आने का समय यही रहेगा। बसों का रूट आगरा, कठफोरी, छिबरामऊ, उन्नाव कट, आलमबाग, जगदीशपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर और वाराणसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए है बस सेवा

अभी तक योगीराज कृष्ण की नगरी से देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रोडवेज की बस सेवा थी। इसके अलावा गोरखपुर जाने वाली बस वाया अयोध्या होकर गुजरती है, लेकिन सीधी रोडवेज बस की सेवा नहीं है। अब काशी-विश्वनाथ देवस्थान के लिए बस सेवा शुरू होने से इसका लाभ यहां आने वाले कृष्णभक्तों को मिल सकेगा। जल्द ही चित्रकूट, अयोध्या, मां विंध्यवासिनी के लिए भी बस सेवा शुरू होगी। इससे लोगों को तीर्थस्थलों पर जाने का लाभ मिल सकेगा। इन धार्मिक स्थलों पर आसानी से दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed