फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus will run on Karhal-Sirsaganj route

Agra News: करहल-सिरसागंज मार्ग पर चलेगी रोडवेज बस

Sat, 05 Oct 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run on Karhal-Sirsaganj route
मैनपुरी। करहल सिरसागंज मार्ग पर रोडवेज बस चलेगी। सैफई डिपो की एक बस रोजाना सुबह के समय करहल होकर सिरसागंज होते हुए आगरा तक जाएगी। शाम को इसी मार्ग से होकर वापस सैफई तक जाएगी। इससे करहल क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


करहल क्षेत्र के लोगों को प्राइवेट बसों अथवा ऑटो से घिरोर और सिरसागंज तक जाना पड़ता है। वहां से रोडवेज बस से आगरा तक जाना पड़ता है। प्राइवेट वाहनों से आने जाने में समय के साथ ही किराया भी ज्यादा लगता है। बार बार वाहन बदलने में व्यापारियों को अपनी सुरक्षा का खतरा सताता रहता है। करहल क्षेत्र के अधिकांश व्यापारी आगरा के बाजार से ही खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन


सैफई डिपो ने करहल होकर आगरा तक बस चलाने का निर्णय लिया है। इस बस को सुबह के समय करहल और सिरसागंज होते हुए आगरा तक चलाया जाएगा। रोजाना इस बस का संचालन होनेे से करहल क्षेत्र के लोगों को इलाज और व्यापार के लिए आगरा जाने में आसानी होगी। बस सेवा का लाभ करहल क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। करहल क्षेत्र के लोग लंबे समय से आगरा तक के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वंचित मार्ग पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें चलाने के मुख्यालय के निर्देश हैं। इसी के तहत बस सेवा नियमित रूप से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

राजेश यादव, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed