फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways bus,UPRTC buses etah,kasganj dipo,UPRTC

डिपो की बसों में मुश्किलों भरा है सफर, समय सारिणी के अनुसार नहीं हो पा रहा बसों का संचालन

Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
roadways bus,UPRTC buses etah,kasganj dipo,UPRTC
कासगंज रोडवेज की बसों में दर्द भरा है सफर खबर से संबंधित फोटो- बस स्टैंड पर खड़ीं कासगंज डिपो की बस - फोटो : KASGANJ
कासगंज। डिपो की रोडवेज बसों में यात्रा बिल्कुल भी सुखद नहीं है। कारण है कि समय सारिणी के अनुसार बसों का संचालन नहीं हो पा रहा और ईटीएम खराब होने से यात्रियों को मैनुअल टिकट ही दी जा रही है। बस स्टैंड से निकलते ही चालक सड़क किनारे बस रोक देते हैं और परिचालक सभी यात्रियों को टिकट देने के बाद ही बस को आगे बढ़ने की सहमति देते हैं। तमाम यात्रियों में इस समस्या को लेकर आक्रोश देखा जा चुका है।
विज्ञापन

कासगंज डिपो में ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) की संख्या सौ से अधिक है, लेकिन इनमें लगभग 65 फीसद ईटीएम पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। जबकि 35 फीसद ईटीएम के संचालन में तकनीकि समस्या आ रही है। मजबूरन यात्रियों को मैनुअल टिकट दी जा रही है। समस्या तो उस समय बढ़ जाती है जब यात्री समय से गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद लेकर बैठते हैं, लेकिन बसें समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पातीं। क्योंकि मैनुअल टिकट बनाने के लिए परिचालक शहर से निकलते ही बस रुकवा लेते हैं। टिकट बनाने में काफी समय लगता है और यात्री परेशान रहते हैं। मंगलवार को कासगंज से बाया अतरौली, दिल्ली जा रही बस संख्या 3898 में यही समस्या रही।
विज्ञापन

इसको लेकर यात्री परेशान रहे। पहले तो जिस ईटीएम से परिचालक टिकट बना रहा था उससे टिकट पर कुछ भी प्रिंट नहीं हो रहा था। फिर मैनुअल टिकट बनाई। बस को बिलराम गेट इलाके में काफी देर तक रोका गया। टिकट बनने के बाद ही बस चली। यात्री राजेंद्र, हरीश ने बताया कि उन्हें समय रहते दिल्ली पहुंचना है, लेकिन बस काफी देरी से चलाई जा रही है। इस बस का कासगंज बस स्टैंड से चलने का समय सुबह 11 बजे है, जबकि दोपहर 12 बजे बस बिलराम गेट इलाके से आगे बढ़ाई गई। सिर्फ इसी बस में समस्या नहीं है, बल्कि सभी बसों में इस तरह की समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईटीएम खराब हो गई है। नई ईटीएम के लिए अनुबंध हो गया है, लेकिन संबंधित कंपनी ने ईटीएम उपलब्ध नहीं कराई हैं। नियम है कि शहर की सीमा में हीं टिकट बनाई जाएं। इसलिए परिचालक शहर की सीमा में ही टिकट बनाते हैं। हो सकता है इसी कारण बसें कभी कभी देरी से संचालित हो पाती हैं। - बृजेश कुमार, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed