फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus tramples bike rider in Fatehabad

Agra News: फतेहाबाद में रोडवेज बस ने राैंदा बाइक सवार

Tue, 03 Mar 2026 10:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus tramples bike rider in Fatehabad
फाइल फोटो रोडवेज बस चालक हरीशंकर स्रोत परिजन
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार शाम को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को राैंद दिया। बस की चपेट में आयी बाइक कई मीटर तक घिटतती चली गई। युवक की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन

फुलवाड़ी पोस्ट रैपुरा फिरोजाबाद निवासी हरिशंकर(32) पुत्र अशोक अपनी बाइक से फिरोजाबाद से फतेहाबाद रिश्तेदारी में होते हुए पिनाहट जा रहा था। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर टीकतपुर खंडेर के पास पीछे से तेज गति से आ रही आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस के चालक ने हरिशंकर की बाइक में टक्कर मार दी। हरिशंकर छिटक कर सड़क पर जा गिरा। बाइक बस के नीचे बाइक घुस गई और सौ मीटर तक घिसटती हुई चली गई। माैके पर माैजूद गांव के लोग दौड़े, तो चालक बस छोड़कर भाग गया। सवारी भी उतरकर अन्य वाहनों से गंतव्य के रवाना हो गईं। घायल हरिशंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक हरिशंकर के पिता अशोक कुमार ने बताया कि हरिशंकर शिकोहाबाद डिपो में चालक है। त्योहार पर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। मृतक के तीन बेटियां हैं। एक बेटे की कुछ समय पूर्व माैत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed