फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus ran 265 km in 218 liters of diesel in election duty in etah

चुनाव ड्यूटी में तेल का 'खेल': 218 लीटर डीजल में 265 किमी चली रोडवेज बस, चालक की संविदा समाप्त

Tue, 22 Feb 2022 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 05:41 PM IST
सार

चुनाव ड्यूटी में लगी एटा डिपो की बस के चालक ने तेल में खेल कर दिया। जांच में पूरा मामला खुला। इस पर चालक की संविदा समाप्त कर दी गई। 

विज्ञापन
Roadways bus ran 265 km in 218 liters of diesel in election duty in etah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा से रोडवेज डिपो की एक बस विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में अलीगढ़ भेजी गई थी। इस दौरान बस में अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो से 218 लीटर डीजल डलवाया गया, लेकिन बस 265 किलोमीटर ही चली। डीजल की अधिक खपत को लेकर अलीगढ़ आरएम ने मामले की जानकारी एटा डिपो के एआरएम को दी। तेल के खेल में रोडवेज बस चालक की संविदा समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन


एआरएम राजेश यादव ने बताया डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी 0074 पांच फरवरी को अलीगढ़ पुलिस लाइन भेजा गया। रोडवेज बस को संविदा कर्मी चालक अवधेश कुमार लेकर कर गया। छह फरवरी को अलीगढ़ पुलिस लाइन से फोर्स के साथ बस को गंगीरी तक भेजा गया। गंगीरी से ब्रेकडाउन होने के कारण अलीगढ़ डिपो की हेल्प द्वारा बस को अलीगढ़ कार्यशाला लाया गया। जांच के दौरान बस में डीजल कम मिला। 

विज्ञापन

चालक ने दो जगह डलवाया डीजल

उन्होंने बताया कि चालक ने पूछताछ में कहा कि एटा से अलीगढ़ पुलिस लाइन एवं अलीगढ़ पुलिस लाइन से गंगीरी थाने और कुछ ब्लॉक पर फोर्स को छोड़ने गया। जहां बस 265 किलोमीटर चली। इसकी जानकारी अलीगढ़ डिपो प्रभारी ने पुलिस से की गई। तब जानकारी हुई कि 178 लीटर डीजल अलीगढ़ डिपो और 40 लीटर डीजल बुद्धविहार डिपो से लिया गया। जबकि बस 265 किलोमीटर ही चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ें- पूर्वांचल में सप्लाई होनी थीं 20 पिस्टल: मैनपुरी पुलिस ने दबोचे असलहा तस्कर, चुनाव प्रभावित करने की थी साजिश

 

बताया गया है कि एक लीटर डीजल में रोडवेज की बस करीब पांच किलोमीटर चलती है। इस हिसाब से बस को करीब 1000 किमी से ज्यादा चलनी चाहिए था। जब जांच की गई तो बस चालक द्वारा डीजल निजी स्वार्थ में लेकर तेल में खेल करने की बात सामने आई। इस पर एआरएम ने चालक अवधेश कुमार की संविदा समाप्त कर समस्त देय एवं जमा प्रतिभूति धनराशि जब्त कर ली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed