फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus driver beaten and fired By Bikers at National Highway Crime News Firozabad

फिरोजाबादः हाईवे पर बाइक सवारों ने दिनदहाड़े रोडवेज बस चालक को मारी गोली, ये है वजह

Tue, 12 Nov 2019 03:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Nov 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver beaten and fired By Bikers at National Highway Crime News Firozabad
रोडवेज बस चालक अस्पताल में इलाज के दौरान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में मंगलवार को रोडवेज के चालक को गोली मार दी गई। घटना कठफोरी टोल प्लाजा के निकट घटित हुई। घायल चालक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दीपक चाहर के पिता बोले, तपस्या का फल अब मिला, पढ़िए युवा क्रिकेटर की सफलता की कहानी
विज्ञापन


बताया गया है कि एक कार सवारों के साथ साइड को लेकर फिरोजाबाद में विवाद हुआ था जिसके बाद कार सवारों के साथियों ने सिरसागंज के निकट इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चांदनी रात में ताजमहल के दीदार को अब नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, महज बीस रुपये का टिकट, जानिए कैसे

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस फिरोजाबाद से औरैया जा रही थी। इस बस को चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी निवाड़ी खुर्द थाना बकेवर जिला इटावा चला रहे थे। बताया गया है कि फिरोजाबाद जनपद में एक कार को साइड देने के पीछे चालक का विवाद हुआ था।  
 

आरोप है कि कार सवारों ने सिरसागंज में अपने साथियों से बस को घेरने के लिए कहा। रोडवेज बस चालक जब फिरोजाबाद से बस लेकर सिरसागंज के कठफोरी टोल प्लाजा के निकट पहुंचा। कठफोरी टोल से पहले विभागीय चेकिंग के दौरान बस रुकी थी। तभी वहां कुछ बाइक सवार पहुंच गए और उन्होंने बस से चालक को खींच लिया।

ये भी पढ़ें: हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, जिन्दा जलकर चालक की दर्दनाक मौत

बस चालक के साथ बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। हमलावरों ने बस चालक पर फायर कर दिया। गोली चालक के पीठ से रगड़ते हुए निकल गई। इस घटना के बाद हाईवे पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed