फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus conductor broke the hand of female passenger left her on the road in night

UP: रोडवेज बस परिचालक को रहम न आया...महिला यात्री का तोड़ दिया हाथ, आधी रात बीच सड़क पर उतार दिया

Wed, 18 Dec 2024 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

रोडवेज बस के परिचालक की हरकत सुन हैरान रह जाएंगे। महिला यात्री के साथ उसने अभद्रता की। उसका हाथ मरोड़ कर तोड़ दिया। इतना ही नहीं आधी रात को महिला यात्री को उसने बीच सड़क पर उतार दिया। 
 

विज्ञापन
Roadways bus conductor broke the hand of female passenger left her on the road in night
रोडवेज बस

विस्तार

आगरा में रोडवेज बस से आई एक महिला को परिचालक ने वाटरवर्क्स चौराहे नहीं उतारा। रुकने को कहा तो सूनसान जगह पर बस रोक दी। रात में वहीं उतरने से मना करने पर महिला का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। जिससे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना के 9 दिन बाद हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। ।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि वह 7 दिसंबर औरैया से उरई डिपो की बस से आगरा आई। वाटरवर्क्स चौराहा पर परिचालक से बस को रोकने के लिए कहा। उसने बस नहीं रुकवाई। थोड़ा आगे ले जाकर सूनसान जगह पर बस रोक दी। हाईवे पर उतरने को बोला। मना किया तो अभद्रता कर हाथ मरोड़ दिया। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed