फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगराः अतिक्रमण हटाने पर नगर निगम की टीम से हाथापाई, पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा

Mon, 07 Oct 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Remove Encroachment From Vajirpura People Protest Agra News
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान रविवार को होलीपुरा में नगर निगम के कर्मचारी से लोगों ने हाथापाई कर दी। लोगों का आरोप था कि टीम रैंप तोड़ने में पक्षपात कर रही है। कुछ लोगों के मकानों के सामने के रैंप नहीं तोड़े गए हैं। हंगामा होने पर पुलिस बल ने लोगों को हटाया। इसके बाद दोपहर तक अभियान चलाया गया।
Nagar Nigam Remove Encroachment From Vajirpura People Protest Agra News
वजीरपुरा में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने रविवार को पालीवाल पार्क से वजीरपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। वजीरपुरा से होलीपुरा तक 95 घरों के बाहर बने रैंप तोड़ दिए गए। दोपहर 12 बजे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई। पालीवाल पार्क की ओर से वजीरपुरा में रखे 18 खोखे और 30 टिनशेड ढहाए गए। कई कच्चे पक्के निर्माण ढहा दिए गए।
Nagar Nigam Remove Encroachment From Vajirpura People Protest Agra News
रैंप हटाने के बाद सामान घर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वजीरपुरा से होलीपुरा तक मकानों के बाहर सड़कों पर बनाए गए पक्के रैंप ढहाना शुरू हुए। लोगों ने विरोध किया। स्थानीय निवासी विनोद का कहना था कि टीम रैंप ढहाने में पक्षपात कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagar Nigam Remove Encroachment From Vajirpura People Protest Agra News
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने जेसीबी के कर्मचारी के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को मौके से हटाया। इसके बाद पूरे इलाके में 95 रैंप हटाए गए। निगम के अधिकारियों का कहना है कि दिवाली तक अभियान चालू रहेगा। 
विज्ञापन
Nagar Nigam Remove Encroachment From Vajirpura People Protest Agra News
वजीरपुरा में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
शहर में पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दोबारा से अतिक्रमण कर लेते हैं। नगर निगम की टीम ने ऐसे लोगों को सख्त हिदायत दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed