फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road traffic remained closed for seven hours at Chandi crossing

kasganj: रेलवे के मरम्मत कार्य ने रोक दिया सड़क यातायात, सात घंटे तक लोग रहे परेशान

Fri, 04 Apr 2025 12:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 04 Apr 2025 12:43 PM IST
सार

सहावर क्षेत्र में चांडी पुल और क्रॉसिंग पर रेलवे के मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात सात घंटे तक बंद कर दिया गया। इस वजह से यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हो गए। 
 

विज्ञापन
Road traffic remained closed for seven hours at Chandi crossing
सहावर क्षेत्र में क्रासिंग पर मरम्मत कार्य करते रेलवे कर्मी । - फोटो : स्वकर टैक्स को लेकर बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक में पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह

विस्तार

कासगंज में रेलवे ने सहावर क्षेत्र में चांडी पुल और क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान मार्ग पर सात घंटे तक सड़क यातायात बंद रहा। मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर अन्य मार्ग से निकाला। 
विज्ञापन


रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर बधारी कला-सहावर टाऊन के मध्य समपार संख्या 236 बी पर कमी मरम्मत कार्य के लिए सुबह पहुंच गए। सुबह नो बजे कर्मियों ने पूर्व निर्धारित ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मियों ने क्रॉसिंग पर पैकिंग बदलने और ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया। इस दौरान सहावर, गढ़का, गंजडुंडवारा, पटियाली, दरियावगंज की ओर से आने जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें हुई। वाहन चालक मार्ग बदलकर सहावर -गोराहा मार्ग से निकाले। 
विज्ञापन



ट्रेनों को कॉशन देकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रैक से निकाला गया। शाम चार बजे सड़क यातायात शुरू हुआ। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश मीणा ने बताया कि चांडी क्रॉसिंग व पुल पर मरम्मत कार्य किया गया। 4 अप्रैल को भी मरम्मत कार्य के चलते सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed