{"_id":"649343a79c2e3bdaf60353c4","slug":"road-sunk-due-to-rain-traffic-affected-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-854-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश से धंसी सड़क, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश से धंसी सड़क, यातायात प्रभावित
Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क और पटरियों के कटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को बारिश से झाल के पुल की एप्रोच रोड की मिट्टी कटने से सड़क धंस गई। जिससे आवागमन ठप हो गया। संकेतक लगाकर लोगों को सावधान किया गया है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। झाल के पुल पर होकर काफी ट्रैफिक निकलता है। ट्रैफिक का दबाव सड़क पर अधिक रहता है, लेकिन सड़क की मेंटीनेंस पर लोक निर्माण विभाग का ध्यान नहीं है। मिट्टी का कटान का पहले से बताया जा रहा है। समय रहते मिट्टी का कटान रोक लिया जाता तो शायद सड़क नहीं धसती। यदि रात के समय भी किसी भी वाहन चालक को गड्ढा नजर नहीं आया तो हादसा होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि यहां एक लाल झंडा लगाकर वाहन चालकों के लिए संकेतक लगाया है। जिससे लोग सावधान रहें।
बारिश के कारण मिट्टी के कटने और सड़क धंसने के मामले में लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को मरम्मत निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों के लिए संकेतक लगवाए गए हैं। हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
बारिश के कारण मिट्टी के कटने और सड़क धंसने के मामले में लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को मरम्मत निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों के लिए संकेतक लगवाए गए हैं। हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी।
विज्ञापन