फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road started collapsing just a month after construction

UP: 5.15 करोड़ रुपये से बनी सड़क का ऐसा हाल...एक महीने में ही कई जगह धंसी, डिवाइडर टूटने से हादसे का डर

Sun, 11 May 2025 11:53 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 11 May 2025 11:53 AM IST
सार

आगरा में एडीए की वायु विहार रोड का हाल घोटाले की ओर इशारा कर रहा है। हाल ही में बनी सड़क कई जगह से धंस गई है। डिवाइडर भी टूटे पड़े हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
road started collapsing just a month after construction
सड़क पर हो रखा गड्ढा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जनता के टैक्स की गाढ़ी कमाई कैसे मिट्टी में मिल रही है इसकी एक बानगी देखिए। 5.15 करोड़ रुपये की लागत से बनाई वायु विहार की सड़क एक महीने में ही धंस गई। डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार को ट्रक पलट गया। गनीमत रही किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन


पथौली से वायु विहार तक करीब 2.50 किमी. लंबी 100 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण वर्ष 2007-08 में हुआ था। इसके बाद 2010-11 में सड़क जर्जर हो गई। 15 साल तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के बीच झूलता रहा। 
विज्ञापन


 

क्षेत्रीय लोगों ने महीनों आंदोलन, धरना-प्रदर्शन किए। तत्कालीन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर जनवरी 2025 में एडीए ने सड़क का टेंडर निकाला। ठेकेदार फर्म मैसर्स भगवती बिल्डिर्स को 5.15 करोड़ रुपये का टेंडर मिला। 25 अप्रैल 2025 को सड़क निर्माण पूर्ण हुआ।

अमर उजाला टीम ने शनिवार को पड़ताल की। 5.15 करोड़ की सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली। सुचेता मोड़ पर सड़क में 10 फुट चौड़ा, पांच फुट गहरा गड्ढा हो गया। कई जगह सड़क धंस चुकी है। कांशीराम आवास मोड़ पर शनिवार को एक ट्रक पलट गया। डिवाइडर पर सौंदर्यीकरण का अलग टेंडर हुआ था। डिवाइडर पर प्लास्टर झड़ रहा है। कई जगह डिवाइडर अधूरा पड़ा है। डिवाइडर टूटने से दुर्घटना का खतरा है।

वायु विहार सड़क संघर्ष समिति के सचिव विजयपाल का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने घोटाला किया है। गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ठेकेदार फर्म को ब्लैक लिस्ट कर उससे जुर्माना वसूला जाए। वहीं, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि सड़क निर्माण की जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed