फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road sho

दयालबाग से छीपीटोला तक होगा रोड शो

Thu, 02 Feb 2017 12:51 AM IST
दयालबाग से छीपीटोला तक होगा रोड शो
दयालबाग से छीपीटोला तक होगा रोड शो Updated Thu, 02 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
road sho
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तीन फरवरी को होने वाले रोड शो का रूट फाइनल कर दिया गया है। बुधवार को संजय प्लेस स्थित होटल में सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों की संयुक्त कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने बताया कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की टीम ने रोड शो के लिए प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सुरक्षा के लिहाज से एक-एक प्वाइंट को देखा तो वहीं बिजली के तारों की स्थिति देखी। गौरतलब है कि लखनऊ में तारों की वजह से परेशानी हुई थी। इससे पहले आगरा में रोड शो के दौरान राहुल गांधी को करंट का झटका लगा था। बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित सभा को रद्द कर दिया गया है। रास्ते में कई स्थानों पर सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री कृष्णवीर सिंह कौशल, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, नितिन गुप्ता, हरेंद्र सिंह, अतुल गर्ग, अनिल रावत, राहुल चतुुर्वेदी, पिंटू यादव, सौरभ गुप्ता, निर्वेश, मदन मोहन शर्मा, वीनू महाजन, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह होगा रूट 
रोड शो दोपहर करीब एक बजे दयालबाग स्थित इंजीनियरिंग कालेज से प्रारंभ होगा। यहां से भगवान टाकीज, दीवानी तिराहा, नगर निगम, सूरसदन, वजीरपुरा, सेंट पीटर्स कालेज, एमजी रोड, छीपीटोला पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात किए जाऐंगे 500 पुलिसकर्मी
आगरा। रोड शो के लिए रूट को तीन जोन में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन में एएसपी स्तर का अधिकारी प्रभारी होगा। 100-100 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक ही गाड़ी पर सवार होंगे। इस पर एसपीजी कमांडो साथ रहेंगे। गाड़ी के दोनों ओर पुलिस रस्सी लगाकर भीड़ को दूर रखेगी। आईजी सुजीत पांडे, डीआईजी महेश कुमार मिश्रा और एसएसपी डा. प्राीतिंदर सिंह सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में लगे रहे। उधर एसपीजी के अधिकारियों ने एसपी सिटी सुशील घुले के साथ पूरे रूट का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed