{"_id":"6a619d53a113be91f40d51eb","slug":"road-digging-continues-despite-ban-deep-pits-raise-safety-concerns-during-monsoon-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा नगर निगम के आदेश बेअसर, टेलीकॉम कंपनियां खोद रहीं सड़कें; बारिश में बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा नगर निगम के आदेश बेअसर, टेलीकॉम कंपनियां खोद रहीं सड़कें; बारिश में बढ़ा खतरा
Thu, 23 Jul 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:19 AM IST
सार
नगर निगम की ओर से मानसून में खुदाई की अनुमति रद्द किए जाने के बावजूद शहर में टेलीकॉम कंपनियां और अन्य एजेंसियां सड़कें खोद रही हैं। कमला नगर और न्यू आगरा में कई जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो बारिश और जलभराव के दौरान हादसों की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन
खोद दी सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून में नगर निगम ने सभी कंपनियों और एजेंसियों को दी गईं खुदाई की अनुमतियां रद्द कर दी हैं। इसके बाद भी शहर की सड़कों की खुदाई जारी है। टेलीकॉम कंपनियां लगातार सड़कें खोदकर केबल डाल रही हैं, वहीं गैस और सीवर लाइन आदि के लिए सड़कों की खुदाई कर बिना गड्ढे भरे ही छोड़ दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
मानसून में जलभराव की स्थिति में यही गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। न्यू आगरा में नगला पदी मोड़ के सामने और पुराने थाने के सामने वाली जगह पर टेलीकॉम कंपनी की फाइबर ऑप्टिकल बिछाने के लिए खुदाई की जा रही है। कंपनी ने इस रोड पर कई जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। यही हाल कमला नगर का है, जहां टेलीकॉम कंपनी ने 80 जगहों पर सड़कें खोदकर गड्ढे कर दिए हैं। नगर निगम ने 17 कंपनियों और एजेंसियों को दी गई खुदाई की अनुमतियां निरस्त कर दीं थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी
काम रुकवाया तो भाग गए मजदूर, उपकरण जब्त
बुधवार को कमला नगर में बिना अनुमति के केबल डालने के लिए सड़क की खुदाई कर रहे लोगों को नगर निगम ने रोका। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम कमला नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे थे, तभी उनकी नजर कर्मयोगी एन्क्लेव के पास सड़क पर गड्ढा खोदकर केबल लाइन डालते मजदूरों पर पड़ी। उन्होंने अनुमति दिखाने को कहा, पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर नगर निगम की टीम ने खुदाई में उपयोग किए जा रहे तबले, फावड़े सहित अन्य उपकरण जब्त कर लिए। यहां मजदूर अपना सामान छोड़कर भाग निकले। सहायक नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के सड़क पर खुदाई प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।
ये भी पढ़ें - Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल