फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road construction work started from Tehsil Bhawan to Nardauli Bus Stand

तहसील भवन से नरदौली बस स्टैंड तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरु

Thu, 03 Jun 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Road construction work started from Tehsil Bhawan to Nardauli Bus Stand
पटियाली। बाजार से होकर तहसील भवन तक जाने वाले मार्ग पर अक्सर ही जाम के हालात बने रहते हैं। बाजार में जाम लगने से खासी दिक्कतें होती हैं। इसी मार्ग पर पर अस्पताल होने से एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैँ। तहसील भवन में नरदौली बस स्टैंड तक तक नवीन मार्ग का निर्माण कराया जा रहा हैं। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल, ब्लॉक परिसर, कृषि बीज भंडार, हजरत अमीर खुसरों पुस्तकालय आदि विभाग एक ही मार्ग पर हैं। यह मार्ग मुख्य बाजार से होकर जाता है। बाजार और विभिन्न विभागों के कार्यालय होने से बड़ी संख्या में लोग यहीं से होकर गुजरते हैं। इस कारण बाजार में जाम की स्थिति रहती है। बाजार में जाने आने वाले राहगीरों एवं दुकानदारों को जाम लगने से दिक्कतें होती हैं। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए तहसील परिसर जाने के लिए तहसील भवन के पीछे से 30 फुट चौड़ा व लगभग 300 मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण कार्य शुरु किया गया है। इस मार्ग से नरदोली टेंपो स्टैंड से सीधे तहसील भवन पर आया जा सकेगा और लोगों को बाजार के जाम से निजात मिलेगी। उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार ने बताया कि इससे लोगों को तहसील पहुंचने में आसानी होगी और जाम से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed