फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road construction over the dog by workers

यूपी: कुत्ते के ऊपर बना दी सड़क, कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Jun 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 14 Jun 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
road construction over the dog by workers
कुत्ते के ऊपर बना दी सड़क - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर में सड़क बना रही कंपनी के कर्मचारियों ने एक कुत्ते के ऊपर सड़क बना दी। कुत्ता सड़क किनारे लेटा था। उस पर रोड रोलर चला दिया। 
विज्ञापन


उसकी मौत हो जाने के बाद शव पर सड़क भी बना दी गई। मामला केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्थान पिपुल फोर एनिमल (पीएफए) तक पहुंचा, इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


दरअसल, थाना ताजगंज क्षेत्र में एक सड़क बनाने का ठेका एक इंफ्रास्ट्रेक्चर कंपनी को मिला है। कंपनी के कर्मचारी सोमवार रात को सड़क बना रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने सड़क किनारे सो रहे कुत्ते पर भी गर्म डामर और कंक्रीट डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा

इतना ही नहीं उसके ऊपर रोड रोलर भी चला दिया गया। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हैरत की बात यह कि किसी भी कर्मचारी की उस पर नजर नहीं पड़ी। उनका कहना है कि अंधेरे की वजह से ऐसा हुआ। 

मंगलवार सुबह जब लोग टहलने निकले तो कुत्ते को सड़क में आधा दबा देखकर दंग रह गए। जानकारी होने पर हिन्दूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। 

हंगामे के बाद आनन-फानन में कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाया और कुत्ते को दफना दिया। वहीं हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने इस मामले में थाना ताजगंज में कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है।

कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सदर थाना के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस आरपी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ दर्ज किया है। यही कंपनी सड़क बना रही है। 

आरपी कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों का कहना था कि कुत्ता पहले से मरा पड़ा था। इस पर लोग और भड़क गए। 

उन्होंने कहा था कि अगर कुत्ते का शव था तो क्या उसे सड़क से दूर नहीं करना चाहिए था? पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed