फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road closed Due to Smart City Project Work in Agra

आगरा: रविवार से पुरानी मंडी से हावर्ड होटल तक मार्ग बंद, शाहगंज में भी यातायात परिवर्तित

Sat, 31 Jul 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 12:14 AM IST
सार

एक अगस्त से 15 सितंबर तक पुरानी मंडी से हावर्ड होटल तक मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहेगा। वहीं स्मार्ट सिटी कंपनी के काम के कारण बिजलीघर की जगह आईएसबीटी और ईदगाह से बसें चलेंगी। 

विज्ञापन
Road closed Due to Smart City Project Work in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पानी की 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए पुरानीमंडी चौराहे से फतेहाबाद रोड के होटल हावर्ड पार्क प्लाजा तक सड़क रविवार से 45 दिनों के लिए बंद कर दी जाएगी। एक अगस्त से 15 सितंबर के बीच इस रोड पर ट्रैफिक बंद रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण कर काम को हरी झंडी दे दी है। इसी के साथ यमुना किनारा रोड पर भी वेदांत मंदिर से आंबेडकर पुल तक पाइपलाइन का काम फिर शुरू किया जाएगा। इस वजह से बिजलीघर बस अड्डे से बसों का संचालन बंद रहेगा और वहां से चलने वाली बसों को ईदगाह और आईएसबीटी से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


ताजगंज को 24 घंटे गंगाजल की आपूर्ति के लिए जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक 1200 एमएम की पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी चौराहे और वेदांत मंदिर तक लाइन बिछाई जा चुकी है। शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक लाइन का काम पूरा हो चुका है। अब यमुना किनारा रोड पर वेदांत मंदिर से आंबेडकर पुल तक लाइन बिछाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए वेदांत मंदिर वाली सड़क ट्रैफिक के लिए बंद रहेगी। इसी के साथ पुरानी मंडी चौराहे से होटल हावर्ड पार्क प्लाजा तक की एक रोड बंद करना होगा। स्मार्ट सिटी के पीएमसी लीडर आनंद मेनन ने बताया कि एक अगस्त से लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। इस वजह से यहां ट्रैफिक सर्किट हाउस रोड से होकर फतेहाबाद रोड पर निकलेगा।

जीवनी मंडी चौराहे से एक लेन पर चलेगा ट्रैफिक
शुक्रवार को नगर निगम, स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने यमुना किनारा और पुरानी मंडी रोड का निरीक्षण किया। वेदांत मंदिर से आंबेडकर पुल तक लाइन बिछाने के दौरान एक लेन बंद रहेगी। दूसरी साइड की लेन से ट्रैफिक निकलेगा। आंबेडकर पुल से होकर एत्माउद्दौला की ओर वाहन निकल सकते हैं। पुरानी मंडी चौराहे से सर्किट हाउस रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा। 

बिजलीघर बस अड्डे पर नहीं जाएंगी बसें
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि रोडवेज अधिकारियों से वार्ता के बाद तय हुआ कि जब तक यमुना किनारा रोड पर काम चलेगा तब तक रोडवेज की बसों को बिजलीघर बस अड्डे की जगह आईएसबीटी और ईदगाह बस अड्डे से चलाया जाएगा। यमुना किनारा रोड पर एक लेन बंद होने से बसें भी जाम में फंसेगी। पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद बसों का संचालन बिजलीघर से शुरू हो जाएगा।

कल से शाहगंज में रूट डायवर्ट
रुई की मंडी चौराहे की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य नगर निगम एक अगस्त से शुरू कराएगा। इसके लिए यह मार्ग बंद रहेगा। वाहनों को 15 अगस्त तक बदले हुए रूट से होकर गुजारा जाएगा। शाहगंज वार्ड में रुई की मंडी चौराहा सब्जी मंडी के पास टेकचंद फैक्टरी के सामने पुलिया का निर्माण कार्य किया जाएगा। 

ऐसे में सदर तहसील से रुई की मंडी चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को तहसील चौराहे से दाहिने मुड़कर पंचकुइयां चौराहा होते हुए कोठी मीना बाजार होकर गुजारा जाएगा। पथौली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को पृथ्वीनाथ फाटक से बायीं होकर मुड़कर रामनगर की पुलिया होकर सीओडी कॉलोनी कोठी मीना बाजार की तरफ होकर जा सकेंगे।  एमजी रोड-2 रामनगर की पुलिया से आने वाले वाहन, जिन्हें एमजी रोड व तहसील की ओर जाना है, यह वाहन कोठी मीना बाजार व पंचकुइयां होकर गुजारे जाएंगे।  
 
आज से बंद रहेगा नगला छऊआ रेलवे फाटक
आगरा कैंट-ईदगाह रेल खंड के बीच नगला छउआ रेलवे फाटक 496 पर मरम्मत कार्य के कारण 31 जुलाई की सुबह आठ बजे से दो अगस्त की दोपहर 12 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह के मुताबिक, इस रेलवे फाटक की ओर से गुजरने वाले सड़क यातायात को दो अगस्त तक ईदगाह, अर्जुन नगर से बारह खंभा रेलवे फाटक से होकर गुजारा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed