फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road caved in for fifteenth time in two years in  Dayalbagh at Agra

Agra News: दयालबाग में दो साल के अंदर 15वीं बार धंस गई सड़क, हुए बड़े-बड़े गड्ढे; हादसों का खतरा बढ़ा

Tue, 25 Jul 2023 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 12:03 AM IST
सार

Agra News: आगरा के दयालबाग में दो साल के अंदर 15वीं बार सड़क धंस गई। इससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। इसके चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
road caved in for fifteenth time in two years in  Dayalbagh at Agra
Agra News: दयालबाग में दो साल के अंदर 15वीं बार धंस गई सड़क, हुए बड़े-बड़े गड्ढे; - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज से अनुपम बाग जाने वाली सड़क सोमवार को 15 वीं बार धंस गई। दो साल के अंदर यह सड़क 15वीं बार धंसी है। यहां जलनिगम ने सीवर लाइन बिछाई थी, जो मैनहोल के पास लीकेज के कारण बार बार धंस रही है। सोमवार शाम को हुए गड्ढे के कारण अनुपम बाग की इस सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया। कार चालकों को गड्ढे में गिरने के डर से दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी डॉ. पंचशील शर्मा ने बताया कि अनुपम बाग में बार-बार सड़क धंस रही है। बारिश में इन गड्ढों के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। पूरी सड़क पर फिर से लाइन चेक की जाए ताकि जगह-जगह हो रही लीकेज के कारण सड़कों के धंसने, गड्ढे होने का खतरा न रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि 100 फुटा रोड से डीईआई इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच 15 जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। जलनिगम ने गड्ढों को न भरवाया तो आंदोलन किया जाएगा। गड्ढों के बीच अगर बारिश हो गई तो जलभराव में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed