फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road built six months ago started to become dilapidated again

Firozabad: छह माह पहले बनी थी सड़क, अब हुआ ऐसा हाल 

Tue, 31 May 2022 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 03:43 PM IST
सार

लंबे समय बाद सड़क तो बनी, लेकिन छह महीने बाद ही उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क की ऐसी हालत देख क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
road built six months ago started to become dilapidated again
उखड़ रही सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में नगर निगम द्वारा करीब सात लाख की धनराशि से जिस सड़क का निर्माण छह माह पूर्व कराया गया था। वह सड़क उखड़ने लगी है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


मोहल्ला तिलकनगर स्थित शिशु बिहार स्कूल के पास सड़क काफी खराब थी। सड़क निर्माण को पिछले तीन साल से क्षेत्रीय लोग नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे। छह माह पहले नगर निगम ने करीब सात लाख रुपये की धनराशि से राजीव बंदूक वालों के मकान से मनोज जैन के मकान तक तथा राकेश गुप्ता के मकान से पप्पू कंट्रोल वालों के मकान तक सड़क का निर्माण इंटर लॉकिंग के माध्यम से कराया था। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से जहां क्षेत्रीय लोगों को जर्जर मार्ग से निजात मिल गई। 
विज्ञापन


वहीं अब इसकी हालत फिर से बिगड़ने लगी है। क्षेत्रीय निवासी मनोज कुमार जैन, राकेश गुप्ता, अनुपम शर्मा, पप्पू वशिष्ठ, विवेक चौहान और विकास कुमार का कहना है कि नगर निगम अफसरों की अनदेखी के कारण ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के साथ ही निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया। जिससे छह माह पूर्व बनी सड़क टूटने के साथ ही उखड़ना शुरु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निकल रहीं इंटर लॉकिंग की ईटें 

सड़क में लगी इंटर लॉकिंग की ईटें भी निकल रही है। इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक्सईएन अतुल पांडेय का कहना है कि इंटर लॉकिंग के बाद ठेकेदार द्वारा जो स्लीप डली गई थी। वह टूट गई है। उसको ठीक करा दिया जाएगा। जिससे सड़क सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed