{"_id":"61730580510cd46f671cd828","slug":"road-accident-up-bjp-thana-karhal-bjp-mp-road-accident-ramshankar-katheria-mainpuri-news-agr512394067","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के सांसद की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के सांसद की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
22एमएनपी-34-करहल थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई सांसद रामशंकर कठेरिया की कार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को आगरा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की कार में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे सांसद की कार समेत काफिले में शामिल अन्य चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि सांसद और काफिले में शामिल लोग बाल-बाल बच गए।
इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया शुक्रवार को अपनी कार से इटावा क्षेत्र के गांव असरोही जा रहे थे। वे अपने मित्र भगवान सिंह की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। उनके काफिले में पुलिस की गाड़ी समेत कुल पांच वाहन थे। करहल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 शिवा ईंट उद्योग के सामने असरोही के लिए गाड़ियां मोडनी थी। इसी के चलते काफिला हाईवे पर एक किनारे रुक गया। तभी पीछे से आ रहे ट्र्रेलर ने भाजपा सांसद की कार में टक्कर मार दी। इससे कार आगे खड़े वाहनों में जा टकराई। इससे पुलिस की गाड़ी समेत अन्य चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन हादसे में सांसद व अन्य सभी लोग बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस और इटावा जिले के जसवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। कुछ देर यहां रुकने के बाद सांसद काफिले के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
हो सकती थी बड़ी दुर्घटना
मैनपुरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ट्रेलर सांसद की गाड़ी में टकराया तो उसकी गति काफी नियंत्रित हो चुकी थी। अगर थोड़ी भी ट्रेलर की गति और तेज होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दूसरी ओर अगर काफिले के वाहनों से सांसद या अन्य लोग बाहर उतरते तो भी दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।