फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident death mainpuir news

आगरा: कुचेला तिराहा के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
road accident death mainpuir news
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में कुचेला तिराहा के पास शुक्रवार रात टहल रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी प्रदीप कुमार (24) शुक्रवार की शाम टहलने के लिए निकला था। वह पैदल ही घर की ओर जा रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed