{"_id":"63a74780a162563e695850b6","slug":"road-accident-death-cleark-died-mainpuri-news-agr558020279","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महाविद्यालय के लिपिक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महाविद्यालय के लिपिक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 25 Dec 2022 07:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:40 AM IST
सार
पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना भेज दी गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस मामले में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
24एमएनपी-53- मृतक शिवसिंह का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में अंजनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लिपिक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब से मिले कागजों से हुई पहचान के बाद उसके परिजन को सूचना भेज दी।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव गेंती निवासी शिवसिंह थाना बिछवां क्षेत्र के एक महाविद्यालय में लिपिक का कार्य करते थे। शनिवार को वह घर से विद्यालय आए थे। देर शाम वह घर वापस जा रहे थे। अंजनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को सूचना भेज दी गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस मामले में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।