फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   River front will be developed connecting the ancient ghats of Mathura project got approval

Yamuna River Front: मथुरा के प्राचीन घाटों को जोड़ते हुए विकसित होगा रिवर फ्रंट, परियोजना को मिली स्वीकृति

Tue, 30 Jul 2024 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 11:38 AM IST
सार

यमुना रिवर फ्रंट के लिए बनाई गई परियोजना को शासन की स्वीकृति मिल गई है। ये रिवर फ्रंट मथुरा के प्राचीन घाटों को जोड़ते हुए विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग 50 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। जिसमें से 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
River front will be developed connecting the ancient ghats of Mathura project got approval
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना के घाटों का शृंगार करने जा रहा है। इसकी शुरुआत बंगाली घाट से कंस किला तक सभी 20 घाटों को जोड़ते हुए होगी। इसे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग 50 करोड़ रुपये की इस परियोजना को शासन ने स्वीकृति दे दी है, साथ ही 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


 

मथुरा में यमुना का एक विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। करोड़ों श्रद्धालु प्रति वर्ष यमुना पूजन के लिए मथुरा आते हैं। इसमें यम द्वितीया का त्योहार प्रमुख है। यमुना पूजन के लिए वर्ष भर आने वालों में गुजरातियों की संख्या सर्वाधिक है। दो दशक पहले प्रदेश सरकार ने विश्राम घाट से बंगाली घाट तक यमुना के घाटों का नवीन निर्माण किया था। अब इस प्रकिया को ओर बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा बंगाली घाट से कंस किला तक घाटों की लंबी शृंखला को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में बंगाली घाट से कंस किला तक पहुंचने का घाटों से होकर रास्ता नहीं है। कंस किला तक यहां तक नाव द्वारा या फिर सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब यमुना किनारे के इन सभी घाटों को कंस किला से विश्राम घाट तक जोड़ने का फैसला किया है। बंगाली घाट तक इनकी संख्या करीब 20 है।

 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घाटों को आपस में जोड़ने की यह योजना यूजर फ्रेंडली होगी। इसमें बुजुर्गों को यमुना जल तक पहुंचने के लिए घाटों की सीढ़ियों को चढ़ने में होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना होगा। इन घाटों पर श्रद्धालुओं के बैठने और स्नान करने सहित अन्य जनसुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
 

कंस किला पर होगा लाइट एंड साउंड शो
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद बंगाली घाट से कंस किला तक घाटों के विकास के साथ ही इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण बनाने के लिए लाइट एंड साउंड शो की तैयारी में है। लाइट एंड साउंड शो कंस किला पर होगा। यहां लोग भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को इस शो में देख सकेंगे। घाट विकास के साथ ही शो की यह योजना क्रियान्वित होगी।

 

यमुना से निहारी जा सकेगी घाटों की खूबसूरती
उतर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि वर्तमान में घाटों पर बैठकर घाटों की खूबसूरती नजर नहीं आती है। घाटों से तो यमुना का प्रवाह देखने को मिलता है। गोकुल से वृंदावन तक क्रूज संचालन होने के बाद यमुना से घाटों की खूबसूरती देखने को मिलेगी। जल मार्ग की यह परियोजना भी जल्द अमल में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed