फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rising temperature stopped due to rain showers in Agra weather will change again next week

Weather News: आगरा में बारिश की बौछारों से रुका बढ़ता पारा, अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम

Sun, 07 Apr 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 09:37 AM IST
सार

आगरा में बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Rising temperature stopped due to rain showers in Agra weather will change again next week
बारिश का अनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में पिछले तीन दिनों से पसीने छुड़ा रही गर्मी से शनिवार को बारिश की बौछारों ने मामूली राहत दिलाई। सुबह 10 बजे के करीब थोड़ी देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। 12 बजे के आसपास दोबारा धूप निकली तो फिर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। शनिवार को बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज खुशनुमा था। 10 बजे करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। थोड़ी देर बाद बादलों ने सूरज को ढंक लिया। बारिश की बौछारों के चलते दोपहर 12 बजे तक मौसम सुहाना रहा। हालांकि बारिश के बाद निकली धूप ने परेशान किया।
विज्ञापन

बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार की तुलना में 1.4 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.5 से लुढ़ककर 22.8 डिग्री पर आ गया। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 तारीख के आसपास बारिश के आसार हैं।

आज का तापमान (पूर्वानुमान)

अधिकतम तापमान- 37
न्यूनतम तापमान- 22

सूर्योदय- 6:03
सूर्यास्त- 6:38

एक्यूआई- 74
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed