{"_id":"6264426978206b2c571aa066","slug":"riot-control-rehearsal-done-in-police-line-kasganj-news-agr531263630","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा नियंत्रण रिहर्सल- पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा नियंत्रण रिहर्सल- पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल
विज्ञापन
कासगंज के पुलिस लाइन में दंगा रिर्हसल में प्रशिक्षण लेते पुलिस कर्मी ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शनिवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। दंगारोधी उपकरणों के साथ जिले के सभी थानों की पुलिस ने यह रिहर्सल किया। ड्रिल के लिए जिले को दो जोन में बांटा गया। एक कासगंज जोन बनाया गया तो दूसरा गंजडुंडवारा जोन। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और निरीक्षण किया।
इस रिहर्सल के लिए कासगंज को 7 जोन 32 सेक्टर व गंडुंडवारा को 6 जोन, 18 सेक्टर, सहावर को 6 जोन, 17 सेक्टर में विभाजित कर सेक्टर स्कीम लागू की। दंगा नियंत्रण रिहर्सल में पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवा ड्रिल का रिहर्सल किया गया। इस दौरान बलवाई बने लोगों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए ड्रिल के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस रिहर्सल में चार घुड़सवार, पांच अश्रुगैस, 6 लाठी पार्टी, 7 फायर पार्टी, 8 फर्स्ट एंड पार्टी, फोटो एवं वीडियोग्राफी का रिहर्सल कराया।
एसपी का कमांड मिलते ही टीम फायरिंग के लिए तैयार हो गईं। आगजनी की घटना पर कैसे नियंत्रण किया जाए इसका भी रिहर्सल किया गया। प्रदर्शनकारी भीड़ ने प्रदर्शन करते हुए आगजनी की और पत्थर भी उछाले। पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष भी दर्शाया गया। शाम तक पुलिस लाइन में यह रिहर्सल किया गया। राहत और बचाव के कार्य के तरीके भी बताए गए। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि दंगा नियंत्रण रिहर्सल में दंगारोधी उपकरणों से सभी पुलिसकर्मीलैस रहे।