फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rigging in urea purchase and sale, licenses of two fertilizer sellers suspended

Agra News: यूरिया खरीद-बिक्री में धांधली, दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Tue, 03 Jun 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rigging in urea purchase and sale, licenses of two fertilizer sellers suspended
मैनपुरी। जिले में टॉप-20 यूरिया खाद खरीदने वाले किसानों और उन्हें बिक्री करने वाले दुकानदारों की गहन जांच में यूरिया खरीद-बिक्री में धांधली सामने आई है। दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस इस आरोप में निलंबित किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि शेख फर्टिलाइजर्स सिकंदरपुर से अनुराग पुत्र ग्रीशचंद्र ने 48 बोरी यूरिया खरीदी, कृष्णा खाद भंडार करहल से नीलम पत्नी दीपक कुमार ने 45 बोरी और विनायक इंटरप्राइजेज कुरावली से अनीता पत्नी नरेशचंद्र पाठक ने 40 बोरी यूरिया खरीदी। इन दुकानों और यूरिया खरीदने वाले किसानों के आधार कार्ड और भू-अभिलेखों का सत्यापन जांच अधिकारी गौरव शाक्य द्वारा किया जा रहा है। जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि यूरिया का वितरण वैध तरीके से और वास्तविक किसानों तक ही हो रहा है। जांच के दौरान, मै. शेख फर्टिलाइजर्स सिकंदरपुर और मै. कृष्णा खाद भंडार के संचालकों ने जांच अधिकारी के समक्ष स्टॉक रजिस्टर, उर्वरक वितरण पंजिका, कैश मेमो और जमीन की खतौनी जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस लापरवाही और पक्ष न रखने के कारण, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने दोनों दुकानों के खाद लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिए हैं। उन्हें सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed